Budget 2026 से मार्केट को बड़ी राहत की नहीं, चुनिंदा ऐलानों की उम्मीद

Budget 2026 से कैपिटल एक्सपेंडिचर, AI और डिफेंस सेक्टर पर फोकस की उम्मीद है। अमेरिकी टैरिफ से बाजार में दबाव, IT स्टॉक्स में वैल्यू दिख रही है।

Budget 2026 से मार्केट को बड़ी राहत की नहीं, चुनिंदा ऐलानों की उम्मीद

  • कैपिटल एक्सपेंडिचर में 11–13% उछाल, डिफेंस और AI पर फोकस संभव
  • अमेरिकी टैरिफ से अस्थिरता, IT स्टॉक्स में लॉन्ग टर्म खरीदारी का मौका


वित्त वर्ष 2027 के बजट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और यह बजट 1 फरवरी को, रविवार होने के बावजूद पेश किया जाएगा। अमेरिकी टैरिफ और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच इस बार मार्केट की नजर बजट पर टिकी हुई है।


विशेषज्ञों के अनुसार, 7.4% अनुमानित रियल GDP ग्रोथ और करीब 2% स्थिर महंगाई के साथ भारत वित्त वर्ष 2027 में मजबूत एंट्री करने जा रहा है। ऐसे में बजट से उन नीतियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है, जो पहले से सफल रही हैं।

जसप्रीत का मानना है कि कैपिटल एक्सपेंडिचर में 11–13% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, AI, न्यूक्लियर एनर्जी और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे सेक्टर्स को PLI स्कीम के जरिए और बढ़ावा मिल सकता है। सरकार AI और सेमीकंडक्टर्स के लिए बेहतर इंसेंटिव देकर भारत को मैन्युफैक्चरिंग पावर हाउस बनाने पर जोर दे सकती है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता लॉन्ग-टर्म फिस्कल हेल्थ रहेगी। GDP के मुकाबले कर्ज को मौजूदा 81% से घटाकर 2031 तक करीब 50% करने और राजकोषीय घाटे को GDP के 4.4% तक सीमित रखने का लक्ष्य बजट में दोहराया जा सकता है।

बजट में डीरिगुलेशन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, PSU विनिवेश, क्रेडिट-गारंटी स्कीम्स और AI, रोबोटिक्स व सेमीकंडक्टर्स से जुड़ी PLI योजनाओं के विस्तार पर फोकस रह सकता है। बड़े पैमाने पर टैक्स राहत की उम्मीद कम है, लेकिन MSME और निर्यात आधारित सेक्टर्स के लिए स्पेशल टैक्स क्रेडिट और इंसेंटिव संभव हैं।

स्टॉक मार्केट को लेकर उन्होंने चेताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण नियर टर्म में बाजार पर दबाव रह सकता है। जनवरी में विदेशी निवेशकों ने ₹40 हजार करोड़ से ज्यादा की निकासी की है। साथ ही रुपया डॉलर के मुकाबले 91.99 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक फिसल गया, जिससे अस्थिरता और बढ़ी है।

हालांकि, IT स्टॉक्स को लेकर जसप्रीत सकारात्मक नजर आते हैं। निफ्टी IT का वैल्यूएशन 27x P/E पर आ गया है, जो 3 साल के औसत से नीचे है। AI डील्स, एंटरप्राइज टेक रिफ्रेश साइकिल और FY27 में 6–8% डॉलर टर्म रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान के चलते 2026 को IT सेक्टर की रिकवरी का साल माना जा रहा है।