पानीपत में  ₹15 हजार की रिश्वत लेते ASI और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

इनेलो ने पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 1 जून 2026 को पूरे हरियाणा में प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रो. संपत सिंह ने भाजपा सरकार पर जनता को लूटने का आरोप लगाया।

पानीपत में  ₹15 हजार की रिश्वत लेते ASI और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

  • पानीपत में ACB ने दो पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
  • केस खत्म करने के नाम पर ASI और हेड कांस्टेबल ने मांगे थे ₹15 हजार
  • केमिकल लगे नोट लेते ही ACB टीम ने तहसील कैंप थाने में मारा छापा

हरियाणा के पानीपत में गुरुवार रात एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने  तहसील कैंप थाना में तैनात दो पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी एक केस को खत्म करने और शिकायतकर्ता को राहत देने के बदले ₹15 हजार की रिश्वत मांग रहे थे। एसीबी की टीम ने ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जानकारी दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके खिलाफ दर्ज एक मामले को खत्म करने और उसे राहत देने के नाम पर तहसील कैंप थाना में तैनात ASI संजय और हेड कांस्टेबल लगातार पैसों की मांग कर रहे थे। दोनों पुलिसकर्मियों ने इसके बदले ₹15 हजार रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसके बाद उसने हिम्मत दिखाते हुए पूरे मामले की जानकारी एसीबी के अधिकारियों को दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने मामले की प्राथमिक जांच की और शिकायत को सही पाए जाने पर कार्रवाई की योजना तैयार की गई।

गुरुवार रात एसीबी की टीम ने पूरी रणनीति के तहत ट्रैप लगाया। शिकायतकर्ता को केमिकल लगे हुए ₹15 हजार के नोट देकर तहसील कैंप थाना भेजा गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने दोनों पुलिसकर्मियों को रिश्वत की रकम सौंपी, वैसे ही आसपास सादे कपड़ों में मौजूद एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।

एसीबी अधिकारियों ने जब दोनों आरोपियों के हाथ धुलवाए तो पानी का रंग गुलाबी हो गया। इससे मौके पर ही रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। इसके बाद एसीबी टीम दोनों पुलिसकर्मियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।