हरियाणा में झारखंड की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की मौत में नया मोड़, दोस्त आया शक के दायरे में

गुरुग्राम में 22 वर्षीय मुस्कान शुक्ला की मौत का मामला 33 दिन बाद फिर चर्चा में आया। परिवार ने नए सिरे से जांच और दोस्त से पूछताछ की मांग की। पुलिस प्रारंभिक रूप से आत्महत्या मान रही है।

हरियाणा में झारखंड की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की मौत में नया मोड़, दोस्त आया शक के दायरे में

➤ गुरुग्राम में 22 वर्षीय मुस्कान शुक्ला की मौत, पुलिस इसे आत्महत्या मान रही
➤ मां ने नए सिरे से जांच और दोस्त से पूछताछ की मांग की
➤ मुस्कान सोशल मीडिया पर सक्रिय थी, घटना से पहले रील और स्टेट्स शेयर किया

हरियाणा के गुरुग्राम में फर्रुखनगर के एक पीजी में रहने वाली 22 वर्षीय मुस्कान शुक्ला की मौत का मामला 33 दिन बाद फिर सुर्खियों में आ गया है। पुलिस अभी तक इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही थी। लेकिन मुस्कान की मां, निगम शर्मा, गुरुग्राम पहुंचकर केस की नए सिरे से जांच की मांग कर रही हैं। वह शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचेंगी।

गुरुग्राम के पीजी में इस हाल में मृत मिली थी मुस्कान।

मां ने कहा कि इस केस में मुस्कान के दोस्त निहाल से दोबारा पूछताछ होनी चाहिए। परिवार को शक है कि कहीं ऐसा न हो कि मुस्कान को मारने के बाद फंदे पर लटकाया गया हो। मुस्कान मूल रूप से झारखंड के नदुआ गांव की रहने वाली थी। पहले वह अमेजन कंपनी में काम करती थी। दो महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी और नई नौकरी की तलाश में थी।

मुस्कान सोशल मीडिया पर सक्रिय थी और इंस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफार्म पर शॉर्ट वीडियो और रील बनाती थी। पीजी में उसके साथ उसका छोटा भाई सचिन रहता था और कुछ समय से उसका दोस्त निहाल भी उनके साथ रहने लगा। घटना के बाद निहाल कहीं और रहने चला गया, जो परिजनों के लिए चिंता का कारण बना।

घटना की रात 15 अगस्त को मुस्कान के भाई सचिन का जन्मदिन था। रात 9:30 बजे मुस्कान ने बाहर जाकर डोसा खाया और भाई से 230 रुपए मंगवाए। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। आधी रात 12:20 बजे उसने वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का एक स्टेट्स इंस्टाग्राम पर शेयर किया। रात 1 बजे तक निहाल, मुस्कान और पीजी की एक लड़की बाहर बैठकर बातचीत करते रहे। इसके बाद मुस्कान अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया।

मुस्कान के मां ने बताया कि निहाल ने घटना के बाद उन्हें कॉल कर कहा कि मुस्कान ने सुसाइड कर लिया। परिजनों ने जब निहाल से पूछा तो उसने कहा कि वह सो गया था। मुस्कान डेढ़ साल से फर्रुखनगर के पीजी में कमरे नंबर 7 में अपने भाई के साथ रह रही थी। निहाल भी कुछ समय बाद वहीं रहने आया था।

जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि अगर परिवार की तरफ से कोई नया तथ्य सामने आता है, तो दोस्तों से दोबारा पूछताछ की जाएगी।