नोएडा में पिज्जा पर थूकने का VIDEO वायरल, दुकान संचालक गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-22 स्थित ‘पिज्जा हंट’ दुकान का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवक पर पिज्जा पर थूकने का आरोप लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

नोएडा में पिज्जा पर थूकने का VIDEO वायरल, दुकान संचालक गिरफ्तार

नोएडा में पिज्जा पर थूकने का VIDEO वायरल, आरोपी गिरफ्तार

‘पिज्जा हंट’ दुकान संचालक पर ग्राहकों को थूककर पिज्जा परोसने का आरोप

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा लोगों का गुस्सा

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बार फिर खाने-पीने की चीजों में थूकने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 चौड़ा गांव स्थित एक पिज्जा दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दुकान संचालक पर पिज्जा बनाते समय उस पर थूकने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का नाम मुजम्मिल है, जो “पिज्जा हंट” नाम से दुकान चलाता है।

video thumbnail

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, संगठन के पदाधिकारियों को पहले इस तरह की शिकायत मिली थी। इसके बाद मामले की जांच की गई और CCTV फुटेज देखे गए। दावा किया गया कि वीडियो में युवक पिज्जा तैयार करते समय दो बार उस पर थूकता दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो करीब 1 मिनट 22 सेकंड का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी मुजम्मिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने सफाई देते हुए कहा कि वह मैदा हटाने के लिए फूंक मार रहा था। हालांकि पुलिस ने मामले में निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच नाराजगी का माहौल है। खाद्य पदार्थों में गंदगी और लापरवाही के मामलों को लेकर लोग लगातार सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।