हरियाणा नेशनल वेटलिफ्टर रोहित की शादी में पीट-पीटकर हत्या

रोहतक के हिमायूपुर निवासी नेशनल वेटलिफ्टर रोहित की भिवानी में शादी समारोह के दौरान पीट-पीटकर हत्या। मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा। दो दर्जन से ज्यादा लोगों पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

हरियाणा नेशनल वेटलिफ्टर रोहित की शादी में पीट-पीटकर हत्या


➤ रोहतक के नेशनल वेटलिफ्टर रोहित की शादी में पीट-पीटकर हत्या
➤ बारातियों संग मामूली कहासुनी के बाद भड़का विवाद
➤ दो दर्जन से ज्यादा लोगों पर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी



रोहतक में 28 वर्षीय नेशनल वेटलिफ्टर रोहित की शादी में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रोहित मूल रूप से हिमायूपुर गांव का रहने वाला था। शुक्रवार रात वह भिवानी जिले में एक दोस्त की शादी में गया था, जहां बारात पक्ष के लोगों के साथ मामूली कहासुनी विवाद में बदल गई और मारपीट शुरू हो गई।

सूत्रों के अनुसार झगड़ा इतना बढ़ गया कि दो दर्जन से अधिक लोग रोहित पर टूट पड़े और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसे तुरंत रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

रोहित वेटलिफ्टिंग में देश का नाम रोशन कर चुका था और नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में आधा दर्जन से ज्यादा मेडल जीत चुका था। खेल के बाद वह रोहतक सेक्टर-4 में अपना जिम चलाता था और जिम ट्रेनर के तौर पर काम कर रहा था।

घटना के बाद से गांव में शोक और गुस्से का माहौल है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि रोहित की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। वहीं भिवानी पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।