हरियाणा के जेलों में बंद कैदी चलाएंगे पेट्रोल पंप, मिलेगा रोजगार
sonipat-jail-operated-petrol-pump-inauguration ➤ Meta Description (Hindi) सोनीपत में जिला कारागार द्वारा संचालित पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया गया। जेल मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत 7 जिलों में यह योजना लागू की गई है।
- सोनीपत में जिला कारागार संचालित पेट्रोल पंप का उद्घाटन
- जेल मंत्री डॉ अरविंद शर्मा और BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली रहे मौजूद
- बंदियों को रोजगार से जोड़ने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू
सोनीपत के गोहाना रोड पर स्थित जिला कारागार द्वारा संचालित पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में जेल मंत्री डॉ अरविंद शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने पेट्रोल पंप का फीता काटकर शुभारंभ किया।
जेल मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि यह पेट्रोल पंप पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किए जा रहे हैं। सोनीपत के साथ-साथ करनाल, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, नूंह और फरीदाबाद में भी जिला कारागार द्वारा संचालित पेट्रोल पंपों का उद्घाटन किया गया है। इस योजना का उद्देश्य जेल में बंद बंदियों को रोजगार और व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है।
डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि इन पेट्रोल पंपों का संचालन जिला कारागार में बंद बंदी करेंगे। इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिला कारागार अब पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हुए हैं।
जेल मंत्री ने यह भी कहा कि जिला कारागारों में अब शिक्षा पर भी बड़े जोरदार तरीके से ध्यान दिया जा रहा है। बंदियों को शिक्षा और कौशल विकास से जोड़कर उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।
विदेशों में बैठकर हरियाणा के व्यापारियों को धमकाने के मामलों पर बोलते हुए डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा पुलिस लगातार बड़े अपराधियों पर लगाम लगा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेशों में बैठे गैंगस्टरों पर भी हरियाणा पुलिस की पैनी नजर है और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Akhil Mahajan