नारनौल में सिलेंडर न मिलने पर सड़क जाम 3-4 दिन लाइन में लगे, फिर भी नहीं मिली गैस

नारनौल और कुरुक्षेत्र में गैस सिलेंडर न मिलने से लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वहीं पेट्रोल पंप संचालकों ने सप्लाई लेट होने की बात कही। CM ने पेट्रोल-डीजल का 7 दिन का स्टॉक बताया।

नारनौल में सिलेंडर न मिलने पर सड़क जाम 3-4 दिन लाइन में लगे, फिर भी नहीं मिली गैस

नारनौल में बीच सड़क सिलेंडर रखकर जाम
4 दिन लाइन में लगे, फिर भी नहीं मिला गैस सिलेंडर
प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का 7 दिन का स्टॉक: CM



हरियाणा के नारनौल में गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान लोगों ने सड़क पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। लोगों ने बीच सड़क सिलेंडरों की लाइन लगा दी, जिससे दोनों ओर ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिलेंडर दिलाने के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया गया।लोगों का कहना है कि वे लगातार 3-4 दिन से गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा। नारनौल के निजामपुर क्षेत्र में गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइन लगी रही। गुस्साए लोगों ने सड़क पर ही सिलेंडर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।हिसार में फ्यूल मशीन पर लगा ‘पेट्रोल नहीं है’ का पोस्टर। (फाइल)

इससे पहले कुरुक्षेत्र के पिहोवा में भी गैस सिलेंडर न मिलने से लोगों ने अंबाला रोड जाम कर दिया। थाना सिटी पिहोवा के SHO सुनील वत्स के अनुसार, गैस संचालक ने शनिवार शाम तक सिलेंडर आने की बात कही, जिसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।उधर, पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि एडवांस पेमेंट करने के बाद भी 2-3 दिन देरी से सप्लाई मिल रही है, जिससे कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। लोग पैनिक में गाड़ियों की टंकी फुल करवा रहे हैं। कुछ लोग ड्रम और पानी के टैंक में भी डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं।कुरुक्षेत्र में सिलेंडर न मिलने पर लोग अंबाला रोड पर ही बैठ गए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रदेश में पेट्रोल का 6-7 दिन और डीजल का 4 दिन का स्टॉक उपलब्ध है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडरों का करीब 5 दिन का स्टॉक बॉटलिंग प्लांट्स पर मौजूद है।पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि स्टॉक कम होने के कारण उन्होंने सरकारी विभागों को उधार में तेल देना भी बंद कर दिया है। उनका कहना है कि सप्लाई सिस्टम की सही मॉनिटरिंग होनी चाहिए, ताकि इमरजेंसी सेवाओं को दिक्कत न हो।