आज ऐसा संयोग बन रहा कि ग्रह-नक्षत्रों की चाल से बदलेगा कई राशियों का भाग्य, जानें

आज का राशिफल 4 जनवरी 2026 में जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का करियर, धन, सेहत और पारिवारिक जीवन पर ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव।

आज ऐसा संयोग बन रहा कि ग्रह-नक्षत्रों की चाल से बदलेगा कई राशियों का भाग्य, जानें
  • आज कई राशियों के लिए करियर और धन में उछाल के संकेत
  • विदेश यात्रा, प्रॉपर्टी और निवेश को लेकर बन रहे हैं योग
  • कुछ राशियों को सेहत और रिश्तों में बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नेतृत्व क्षमता बढ़ाने वाला है। विदेश यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। किसी से बातचीत करते समय शब्दों पर नियंत्रण जरूरी है। माता-पिता की सलाह से लिया गया फैसला लाभकारी रहेगा। सरकारी योजनाओं का पूरा फायदा मिलेगा। छात्रों का फोकस पढ़ाई पर बना रहेगा। पुराना लेनदेन चुकता होने से राहत मिलेगी।

वृषभ राशि के जातकों के लिए नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। जिम्मेदारी भरा पद मिलने के संकेत हैं। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। परिवार से किया वादा निभाना जरूरी होगा। प्रॉपर्टी विवाद सुलझता नजर आ रहा है।

मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। नए संपर्क लाभ देंगे, लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। सहयोगियों से सावधान रहें। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। बिजनेस में हल्का दबाव रहेगा। मां से किया वादा पूरा करना जरूरी होगा।

कर्क राशि के लिए आज तनाव से दूर रहने की जरूरत है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। सरकारी मामलों में सोच-समझकर बोलें। भाई-बहनों से चल रही खटपट बातचीत से सुलझेगी। रुका हुआ धन संबंधी काम पूरा होगा।

सिंह राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यवसाय में किए गए बदलाव लाभ देंगे। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कीमती सामानों की सुरक्षा जरूरी है। प्रॉपर्टी खरीद के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से दिन अच्छा है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। सफलता के योग प्रबल हैं। भाई-बहनों की बातों में उलझने से बचें। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए बाहर जा सकता है।

तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए निवेश और पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं। नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। बाहर का खाना नुकसान दे सकता है। धार्मिक यात्रा का योग भी बन रहा है।

वृश्चिक राशि वालों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भागदौड़ रहेगी। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है। सरकारी काम में देरी हो सकती है।

धनु राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। शत्रुओं पर बढ़त बनाएंगे। बॉस की बातों को नजरअंदाज न करें। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। मां से बातचीत से मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

मकर राशि के लिए प्रॉपर्टी से जुड़ा दिन अच्छा है। भागदौड़ बनी रहेगी। पार्टनर पर भरोसा सोच-समझकर करें। नौकरी में खुशखबरी मिल सकती है। कोई छुपा राज सामने आ सकता है।

कुंभ राशि वालों के लिए साल की शुरुआत शानदार रहेगी। योजनाओं को पूरा करने में सफलता मिलेगी। पिता से नाराजगी बातचीत से दूर होगी। बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव खत्म होगा।

मीन राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कारोबारियों को पार्टनर से खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक समस्या दूर होगी। धन की जरूरत पड़ सकती है।