इतने छित्तर मारूंगी याद रखेगी, हम तेरे नौकर है जो कार्रवाई करेंगे- हरियाणा की दबंग पुलिस कर्मी ने किन्‍नर को कुछ कह दिया ऐसा और गब्‍बर ने कर दिया सस्‍पेंड

अंबाला में किन्नर से फोन पर बदसलूकी करने पर मंत्री अनिल विज ने महिला पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया। ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर DSP जांच कर रही है।

इतने छित्तर मारूंगी याद रखेगी, हम तेरे नौकर है जो कार्रवाई करेंगे- हरियाणा की दबंग पुलिस कर्मी ने किन्‍नर को कुछ कह दिया ऐसा और गब्‍बर ने कर दिया सस्‍पेंड

  • किन्नर से बदसलूकी करने पर महिला पुलिसकर्मी सस्पेंड

  • मंत्री अनिल विज ने शिकायत सुनकर तुरंत दिया एक्शन

  • ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच DSP को सौंपी गई



हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक महिला पुलिसकर्मी को किन्नर से फोन पर की गई बदसलूकी के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। शनिवार को मंत्री विज अंबाला स्थित अपने आवास पर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।

इस दौरान एक किन्नर वहां पहुंची और बताया कि महिला थाना में तैनात एक पुलिसकर्मी ने फोन पर उससे अशोभनीय भाषा में बात की। किन्नर ने यह शिकायत एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ मंत्री के सामने रखी।

रिकॉर्डिंग सुनने के बाद मंत्री अनिल विज ने तुरंत निर्देश दिए कि संबंधित महिला पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया जाए। मंत्री ने कहा कि पुलिस का काम जनसेवा करना है और किसी भी नागरिक के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अंबाला SP अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि रिकॉर्डिंग जांच के लिए प्राप्त हो चुकी है। मामले की विस्तृत जांच DSP को सौंपी गई है। फिलहाल आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आगे सख्त कार्रवाई होगी।

रिकॉर्डिंग में महिला पुलिसकर्मी किन्नर से अपमानजनक भाषा में बात करती सुनाई देती है। उसने कहा कि इतने छित्तर मारूंगी कि याद रखेगी। साथ ही यह भी कहा कि क्या हम तेरे नौकर हैं जो कार्रवाई करेंगे।

मंत्री विज ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता चाहे आम हो या खास, न्याय हर किसी को मिलेगा।

इस घटना के बाद पुलिस विभाग ने ऑडियो की तकनीकी जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी है ताकि मामले को कानूनी रूप से पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सके। विभाग अब इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मंत्री कार्यालय को भेजेगा।