गुरुग्राम में रेप के बाद युवती का मर्डर: अर्धनग्न हालत में मिली डेडबॉडी; गले पर रस्सी के निशान
फरीदाबाद के गांव सीकरी में 12वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोस्तों के साथ बाहर गया छात्र अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित हुआ। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
➤ गुरुग्राम मानेसर में अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव
➤ गला रस्सी से दबाया गया, रेप के बाद मर्डर की आशंका
➤ पुलिस शिनाख्त और आरोपियों की तलाश में जुटी
हरियाणा के गुरुग्राम (गुरुग्राम) में मानेसर थाना क्षेत्र के तहत एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पंचगांव के पास शनिवार दोपहर को एक महिला का अर्धनग्न हालत में शव बरामद हुआ है। महिला कमर से नीचे अर्धनग्न थी, जिससे पुलिस को आशंका है कि रेप के बाद महिला का मर्डर कर दिया गया। शुरुआती जांच में महिला के गले पर रस्सी से दबाए जाने के निशान भी मिले हैं, जो हत्या की पुष्टि करते हैं।
यह डेडबॉडी बाघनकी रोड पर धीरज धर्मकांटा के पास खाली जगह में पड़ी हुई थी, जहां मलबा और ईंटें पड़ी हुई हैं। यह इलाका पंचगांव से सटा हुआ है और रेजिडेंशियल होने के बावजूद थोड़ा आउटर एरिया में पड़ता है। स्थानीय लोगों ने दोपहर करीब 12 बजे लाश देखकर तुरंत मानेसर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं, जिसके लिए आसपास के लोगों को शव दिखाया गया। पहचान नहीं हो पाने पर पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवाने की तैयारी कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही रेप की पुष्टि और मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है: महिला का गला रस्सी से दबाया गया है, जो स्पष्ट रूप से हत्या की ओर इशारा करता है। प्रारंभिक जांच में यह घटना रेप के बाद हत्या की लग रही है। पुलिस को मौके से महिला का मोबाइल फोन या कोई अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है।
फिलहाल, पुलिस महिला की पहचान और आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
6 दिन पहले भी मिला था युवती का शव: गौरतलब है कि गुरुग्राम में यह इस तरह की दूसरी घटना है। इससे महज 6 दिन पहले भी इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन के पास मिट्टी के नीचे दबी एक युवती की लाश मिली थी। उस समय युवती आर्मी स्टाइल की ब्लू हुडी, ब्लैक टॉप और हल्के ग्रीन लोअर पहने थी। प्राथमिक जांच में उसकी भी गला घोंटकर हत्या करना सामने आया था। बाद में मृतका की पहचान जायदा खान (32) निवासी सुखराली गांव के रूप में हुई, जो 1 दिसंबर से लापता थी। पुलिस ने उस मामले में भी हत्यारों की तलाश के लिए 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे।
Author1