कैब में सफर कर रही थी सॉफ्टवेयर इंजीनियर,ड्राइवर ने प्राइवेट पार्ट निकालकर किया ये गंदा काम,युवती ने VIDEO बनाकर पुलिस को भेजी

गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सामने अश्लील हरकत की। युवती ने वीडियो बनाकर पुलिस को भेजी, आरोपी डेढ़ घंटे में गिरफ्तार।

कैब में सफर कर रही थी सॉफ्टवेयर इंजीनियर,ड्राइवर ने प्राइवेट पार्ट निकालकर किया ये गंदा काम,युवती ने VIDEO बनाकर पुलिस को भेजी
  • गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने महिला यात्री के साथ शर्मनाक हरकत की
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने सूझबूझ से VIDEO बनाकर पुलिस को भेजी
  • वारदात के डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ कैब में सफर के दौरान कैब ड्राइवर ने शर्मनाक हरकत कर दी। आरोप है कि ड्राइवर ने चलती कार में अपनी पैंट की जिप खोलकर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। पीड़िता ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी की वीडियो रिकॉर्ड कर ली, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता गुरुग्राम के मालिबू टाउन इलाके में रहती है और साइबर हब स्थित एक निजी लॉजिस्टिक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। रोज की तरह गुरुवार सुबह उसने ऑफिस जाने के लिए ऑनलाइन ऐप के जरिए कैब बुक की थी।

पीड़िता का आरोप है कि कैब में बैठने के कुछ समय बाद ही ड्राइवर ने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। युवती ने जब स्थिति को गंभीर होते देखा तो उसने बिना घबराए अपने मोबाइल फोन से आरोपी की वीडियो रिकॉर्ड कर ली। सुनसान रास्ता होने और अकेले होने की वजह से उसने सीधे विरोध करने के बजाय पहले खुद को सुरक्षित रखने का फैसला लिया।

कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद युवती ने बहाने से कैब रुकवाई और तुरंत नीचे उतर गई। सुरक्षित स्थान पर पहुंचते ही उसने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता से वीडियो सबूत हासिल किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ने जांच की जिम्मेदारी महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमन को सौंपी। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस, कैब बुकिंग डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से आरोपी को वारदात के करीब डेढ़ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान 23 वर्षीय विजय के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है। आरोपी ने साल 2024 में भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था और फिलहाल गुरुग्राम में कैब चलाने का काम कर रहा था।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि भी खंगाली जा रही है।