हरियाणा में LPG कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 8 FIR दर्ज 825 सिलेंडर जब्त, 52 लोगों की संलिप्तता सामने आई

हरियाणा में LPG कालाबाजारी पर सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए 8 FIR दर्ज की हैं और 825 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। 52 लोगों की संलिप्तता सामने आई है।

हरियाणा में LPG कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 8 FIR दर्ज 825 सिलेंडर जब्त, 52 लोगों की संलिप्तता सामने आई

हरियाणा में LPG कालाबाजारी पर सख्ती, 8 FIR दर्ज
52 लोगों की संलिप्तता सामने आई, 825 सिलेंडर जब्त
झज्जर और महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा मामले, सरकार ने कहा- सप्लाई सामान्य


हरियाणा में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी और अवैध स्टॉकिंग के मामलों पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। राज्य में अब तक 8 FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें 52 लोगों की संलिप्तता सामने आई है। कार्रवाई के दौरान कुल 825 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने स्पष्ट किया कि एलपीजी से जुड़ी किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने की जरूरत नहीं है।हरियाणा के फूड एंड सप्लाई मिनिस्टर राजेश नागर। फाइल फोटो।

उन्होंने चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट जैसी अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देकर अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जब्त किए गए 825 सिलेंडरों में सबसे ज्यादा मामले झज्जर और महेंद्रगढ़ से सामने आए हैं।

  • झज्जर: 131 सिलेंडर
  • महेंद्रगढ़: 109 सिलेंडर
  • रोहतक: 98 सिलेंडर
  • अंबाला: 86 सिलेंडर
  • गुरुग्राम: 75 सिलेंडर
  • फतेहाबाद: 71 सिलेंडर

इसके अलावा अन्य जिलों में भी कार्रवाई जारी है। फरीदाबाद में 7 और सोनीपत में 1 FIR दर्ज की गई है। इस दौरान तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है।विभाग के अनुसार, पिछले 6 दिनों में 14.2 किलो वाले 61,034 घरेलू गैस सिलेंडर सप्लाई किए गए हैं। फिलहाल राज्य के बॉटलिंग प्लांट्स में 9,82,212 घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं।वहीं, 19 किलो के 848 कमर्शियल सिलेंडर पिछले 25 दिनों में सप्लाई किए गए हैं और वर्तमान में 1,79,566 कमर्शियल सिलेंडर का स्टॉक मौजूद है।सरकार के मुताबिक प्रमुख तेल कंपनियां जैसे Indian Oil Corporation Limited, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का स्टॉक उपलब्ध है।