क्या जनवरी बदल देगा आपका करियर : नए साल में किसकी खुलेगी किस्मत
जनवरी 2026 में ग्रहों की चाल से धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। नए साल का पहला महीना प्रोफेशनल ग्रोथ और पहचान दिला सकता है।
- जनवरी 2026 में ग्रहों की चाल से कुछ राशियों के करियर में जबरदस्त उछाल
- धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए तरक्की और पहचान के योग
- सूर्य, मंगल और बुध की स्थिति से बदलेगा प्रोफेशनल ग्राफ
नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही जनवरी महीना करियर और प्रोफेशनल लाइफ के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। इस दौरान सूर्य का धनु से मकर राशि में गोचर, साथ ही मंगल और बुध की स्थिति कुछ राशियों के लिए उन्नति, आत्म-मूल्यांकन, पहचान और स्थिरता के मजबूत संकेत दे रही है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह महीना खासतौर पर धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए सकारात्मक रहने वाला है।
धनु राशि के जातकों के लिए जनवरी 2026 आत्मविश्वास और प्रस्तुति का महीना रहेगा। महीने की शुरुआत में सूर्य धनु राशि में रहेंगे, जिससे आत्मबल बढ़ेगा और अपने विचारों को खुलकर रखने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर नए आइडिया, प्रेजेंटेशन और लीडरशिप रोल से अलग पहचान बन सकती है। मध्य जनवरी के बाद सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से करियर का फोकस परिणाम और आर्थिक स्थिरता पर आ जाएगा। 16 जनवरी के बाद उच्च के मंगल ऊर्जा और कार्यक्षमता बढ़ाएंगे, जबकि 17 जनवरी के बाद बुध सोच और संवाद को मजबूत करेंगे।
मकर राशि वालों के लिए जनवरी जिम्मेदारियों और गति से भरा रहेगा। महीने के पहले हिस्से में आप बैकग्राउंड में रहकर योजनाओं पर काम करेंगे और अधूरे कार्य पूरे करेंगे। 14 जनवरी के बाद सूर्य के मकर राशि में आने से आप सेंटर ऑफ अट्रैक्शन में रहेंगे। इस समय नेतृत्व, निर्णय क्षमता और अधिकार बढ़ेंगे। 16 जनवरी से मंगल का उच्च होना आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूत करेगा। 17 जनवरी के बाद बुध वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद और रणनीति में मदद करेंगे।
कुंभ राशि के लिए यह महीना आत्म-समीक्षा और भविष्य की तैयारी का संकेत देता है। महीने की शुरुआत में नेटवर्किंग और टीमवर्क से लाभ मिलेगा और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। मध्य महीने के बाद सूर्य के मकर राशि में जाने से आप पर्दे के पीछे रहकर प्लानिंग और रिसर्च पर ध्यान देंगे। 16 जनवरी के बाद मंगल मानसिक मजबूती देंगे। गुरु के वक्री होने के कारण करियर की दिशा पर दोबारा विचार करना जरूरी होगा।
मीन राशि के जातकों के लिए जनवरी 2026 करियर में स्पष्टता और स्थिरता लेकर आएगा। महीने की शुरुआत में सूर्य धनु राशि में रहने से काम की सराहना होगी और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मध्य जनवरी के बाद सूर्य मकर राशि में आएंगे, जिससे टीमवर्क और नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। 16 जनवरी के बाद मंगल सहयोगियों का समर्थन दिलाएंगे, जबकि 17 जनवरी के बाद बुध योजना और संवाद को मजबूत करेंगे। यह समय दीर्घकालिक लक्ष्यों पर फोकस करने का है।
कुल मिलाकर जनवरी 2026 कुछ चुनिंदा राशियों के लिए करियर में नई शुरुआत, पहचान और तरक्की का संकेत दे रहा है। सही रणनीति और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने पर बड़ा लाभ मिल सकता है।
Akhil Mahajan