हरियाणा में रेलवे ट्रैक पार करते समय किसान की ट्रेन से कटकर मौ*त

झज्जर में रेलवे ट्रैक पार करते समय 48 वर्षीय किसान कृष्ण यादव मदार एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

हरियाणा में रेलवे ट्रैक पार करते समय किसान की ट्रेन से कटकर मौ*त

झज्जर में रेलवे ट्रैक पार करते समय किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

अस्पताल में भर्ती बड़े भाई से मिलने जा रहे थे, मौके पर ही तोड़ा दम

हादसे के बाद मदार एक्सप्रेस कुछ देर रुकी, जीआरपी ने शुरू की जांच


झज्जर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा खेड़ी खुमार फ्लाईओवर के नीचे हुआ। मृतक की पहचान 48 वर्षीय कृष्ण यादव निवासी शाहजहांपुर के रूप में हुई है। वह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

जानकारी के अनुसार कृष्ण यादव अपने बड़े भाई से मिलने ऑस्कर अस्पताल जा रहे थे। उनके बड़े भाई अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल जाने से पहले वह खेड़ी खुमार स्थित अपने भाई की बेटी के घर खाना खाने पहुंचे थे।

खाना खाने के बाद वह दोबारा अस्पताल जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान खाटूश्याम जाने वाली मदार एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी के एएसआई राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।

दुर्घटना के बाद मदार एक्सप्रेस को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। ट्रेन में सवार कई यात्री नीचे उतरकर घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं फ्लाईओवर पर भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोग मोबाइल फोन से घटना के वीडियो बनाते नजर आए, जिससे कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जीआरपी ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।