नैनीताल में हरियाणा के पर्यटकों का टेंपो-ट्रैवलर खाई में गिरा, एक की मौत; 16 घायल, 22 दोस्तों का ग्रुप लौट रहा था

नैनीताल के दुत्कानेधार में फरीदाबाद के पर्यटकों का टेंपो-ट्रैवलर 50 फीट गहरी खाई में गिरा। हादसे में एक की मौत, 16 घायल और छह लोग सुरक्षित निकले।

नैनीताल में हरियाणा के पर्यटकों का टेंपो-ट्रैवलर खाई में गिरा, एक की मौत; 16 घायल, 22 दोस्तों का ग्रुप लौट रहा था

मुक्तेश्वर से लौटते समय करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरा टेंपो-ट्रैवलर, एक पर्यटक की मौत

फरीदाबाद के 22 दोस्तों के ग्रुप में एक की मौत, 16 घायल और 6 लोग सुरक्षित निकाले गए

रेस्क्यू के बाद ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन नंबर UP14 TQ 9690 कब्जे में लेकर जांच शुरू


फरीदाबाद। नैनीताल के मशहूर हिल स्टेशन मुक्तेश्वर घूमने आए फरीदाबाद के पर्यटकों के साथ शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। वापस लौट रहा टेंपो-ट्रैवलर रामगढ़-सतबुंगा मोटर मार्ग पर दुत्कानेधार के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में फरीदाबाद निवासी 24 वर्षीय सुमित पाल सिंह की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

रेस्क्यू करते हुए बचाव दल कर्मी।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद से 22 दोस्तों का ग्रुप मुक्तेश्वर घूमने आया था। शुक्रवार को सभी लोग घूमने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दुत्कानेधार के पास टेंपो-ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतरकर गहरी खाई में जा गिरा। टेंपो-ट्रैवलर के करीब 50 फीट नीचे गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। खाई की गहराई और हादसे की स्थिति को देखते हुए बचाव दल को यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

रेस्क्यू टीम ने 21 यात्रियों को निकाल लिया है

21 यात्रियों को खाई से निकाला गया, एक के लिए रेस्क्यू जारी रहा

रेस्क्यू टीम ने एक-एक कर 21 यात्रियों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की मदद से भवाली और नजदीकी सीएचसी पहुंचाया गया। बचाव दल के कर्मियों ने ह्यूमन चेन बनाकर घायलों को खाई से सड़क तक पहुंचाया।

हादसे के बाद एक यात्री के टेंपो-ट्रैवलर के नीचे दबे होने की जानकारी मिली। उसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा गया। उसकी हालत नाजुक बताई गई थी। उसे निकालने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद ली गई।

फरीदाबाद के पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर  अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। - Dainik Bhaskar

14 घायलों को हायर सेंटर भेजा गया

हादसे में घायल 14 लोगों को स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया। रेफर किए गए घायलों में 10 माह की बच्ची भी शामिल है।

घायलों में मनीष कुमार (25), नंदिनी (22), तुषार कुमार (21), लक्ष्मी (27), मयंक (17), प्रदीप कुमार (26), रितिका (23), हर्ष वर्मा (26), पायल (22), आनंद (27), अजय (25), अंजलि (22), 10 माह की मिस्टी और यश कुमार (27) शामिल हैं।

वहीं, धर्मेंद्र (24), डॉली (25), अंजलि (23), धीरज (25), अंकित (26) और सोनिया (23) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भागा, बाद में गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद टेंपो-ट्रैवलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वाहन संख्या UP14 TQ 9690 को कब्जे में लेकर हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस और रेस्क्यू एजेंसियों की कार्रवाई के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

घूमने के बाद लौटते समय हुआ हादसा

बताया गया कि फरीदाबाद से आए 22 दोस्तों का यह ग्रुप मुक्तेश्वर घूमने गया था। शुक्रवार को घूमने के बाद वे टेंपो-ट्रैवलर से भवाली की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान दुत्कानेधार के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा।

हादसा इतना भीषण था कि टेंपो-ट्रैवलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खाई में गिरे यात्रियों तक पहुंचने के लिए बचाव दल को नीचे उतरना पड़ा। इसके बाद ह्यूमन चेन बनाकर घायलों को ऊपर सड़क तक लाया गया।

हादसे में एक पर्यटक की मौत के बाद बाकी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।