10वीं बार सीएम बने नीतीश, PM मोदी को पैर छूने लगे, मोदी ने रोका

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ के बाद एयरपोर्ट पर PM मोदी के पैर छूने का उनका gesture चर्चा में रहा। बेटे निशांत संग भावुक तस्वीरें वायरल हुईं।

10वीं बार सीएम बने नीतीश, PM मोदी को पैर छूने लगे, मोदी ने रोका

  • नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

  • शपथ के बाद एयरपोर्ट पर PM मोदी के पैर छूने लगे नीतीश, मोदी ने रोका

  • बेटे निशांत संग भावुक पल, तस्वीरें वायरल



बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा दिन देखा गया, जब नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया। शप               थ के बाद नीतीश कुमार सीएम आवास पहुंचे, जहां बेटे निशांत कुमार से मुलाकात के दौरान भावुक तस्वीरें सामने आईं। निशांत ने पिता के चरण स्पर्श किए और नीतीश कुमार ने उन्हें गले लगाकर आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के बाद का एक और पल पूरे देश में चर्चा का विषय बना जब नीतीश कुमार, पीएम मोदी को विदा करने पटना एयरपोर्ट तक गए। जैसे ही पीएम मोदी विमान की ओर बढ़ने लगे, नीतीश उनके पैर छूने लगे, लेकिन मोदी ने उन्हें तुरंत रोक लिया और हाथ पकड़कर सम्मान जताया। यह दृश्य राजनीतिक मर्यादा और व्यक्तिगत आदर का प्रतीक बन गया।

शपथ समारोह के दौरान मंच पर कई दिलचस्प तस्वीरें देखने को मिलीं। प्रधानमंत्री मोदी ने गमछा घुमाकर लोगों का अभिवादन किया। मंच पर जेपी नड्‌डा, अमित शाह, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और चंद्रबाबू नायडू समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। चिराग पासवान ने नड्‌डा और मांझी के पैर छुए।

वहीं, मंच के आसपास बड़ी संख्या में जीविका दीदियों का जमावड़ा दिखा। बीजेपी समर्थकों ने भारत का नक्शा सिर पर बनवाया और कोई गदा लेकर पहुंचा, जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया।

निशांत कुमार शपथ ग्रहण के दौरान वीआईपी गैलरी में बैठे नजर आए। पिता-पुत्र की भावुक मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गईं। शपथ ग्रहण में मंत्रिमंडल के 26 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

नीतीश कुमार के गांव में शपथ ग्रहण को लेकर पटाखे फूटे, गुलाल उड़ाया गया और मिठाइयां बंटी। समर्थकों ने इसे खुशी और गर्व का पल बताया।