आर्य समाज हुड्डा पानीपत चुनाव: सुरेश मलिक फिर बने प्रधान

पानीपत में आर्य समाज हुड्डा सेक्टर-12 के द्विवार्षिक चुनाव में सुरेश मलिक सर्वसम्मति से फिर से प्रधान चुने गए। महिला प्रधाना के रूप में प्रीति त्यागी का चयन हुआ।

आर्य समाज हुड्डा पानीपत चुनाव: सुरेश मलिक फिर बने प्रधान

➤ आर्य समाज हुड्डा पानीपत के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए
➤ आर्य सुरेश मलिक सर्वसम्मति से पुनः बने प्रधान
➤ प्रधाना पद पर श्रीमती प्रीति त्यागी का चयन



पानीपत। आर्य समाज हुड्डा सेक्टर-12 पानीपत में रविवार को आयोजित द्विवार्षिक चुनाव में एक बार फिर आर्य सुरेश मलिक पर सदस्यों ने भरोसा जताते हुए उन्हें सर्वसम्मति से प्रधान चुना। वहीं महिला विंग की प्रधाना के तौर पर श्रीमती प्रीति त्यागी का चयन किया गया।

चुनाव प्रक्रिया आर्य समाज के पुरोहित मनुदेव जी द्वारा सम्पन्न साप्ताहिक यज्ञ के पश्चात हुई। इस दौरान चुनाव अधिकारी कुलदीप कादयान और रतन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

सदस्यों ने कहा कि वर्तमान प्रधान सुरेश मलिक के नेतृत्व में आर्य समाज की गतिविधियां निरंतर गतिशील रही हैं और संगठन हमेशा की तरह सामाजिक आंदोलन व राष्ट्रहित के मुद्दों का केंद्र बना रहेगा।

नवनिर्वाचित प्रधान आर्य सुरेश मलिक ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे महर्षि दयानंद के बताए मार्ग पर पूर्ण सामर्थ्य व कर्मठता से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने नए प्रकल्प शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं के शारीरिक, बौद्धिक व आत्मिक विकास के लिए कार्य किए जाएंगे।

चुनाव प्रक्रिया के उपरांत प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर मौजूद गणमान्य सदस्यों में मुख्य रूप से श्री भगवान सिंगला, सौरभ आर्य, राजकुमार त्यागी, सुधीर शास्त्री, के एल छोकर, धर्मवीर आर्य, प्रिंसिपल जयपाल सिंह, निशांत आर्य, कंवल सिंह, धर्मपाल सिंह, चन्द्र पाल आर्य, प्रिंसिपल नफे सिंह, सिद्धार्थ छोकर, दीपक सिंगला, बिजेंद्र शर्मा, दीपक त्यागी, विकास त्यागी, सुलेख चंद रोहिला, परवीन रोहिला, दिनेश संधू, विकास रुहल, राजबीर आर्य, करतार सिंह तंवर, राजेश लूथरा, योगाचार्य राजवीर बेनीवाल, ज्ञानीराम कौशिक, सुनीता आर्या, सुमित्रा आर्या, कुसुमलता आर्या और मधु शास्त्री सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।