वकील बनने का क्रेज: पानीपत DLSA में 25 पैनल वकीलों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, 108 आवेदकों के इंटरव्यू 6 और 7 फरवरी को होंगे

पानीपत DLSA में 25 पैनल वकीलों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। 108 आवेदकों के इंटरव्यू 6 और 7 फरवरी को होंगे।

वकील बनने का क्रेज: पानीपत DLSA में 25 पैनल वकीलों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, 108 आवेदकों के इंटरव्यू 6 और 7 फरवरी को होंगे

➤ DLSA पानीपत के पैनल में 25 वकीलों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
➤ 108 आवेदकों के इंटरव्यू 6 और 7 फरवरी को
➤ गरीब और जरूरतमंदों को मुफ्त कानूनी सहायता देंगे चयनित वकील


पानीपत जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (DLSA) के पैनल में शामिल होकर जरूरतमंदों को कानूनी सहायता देने के इच्छुक वकीलों के लिए यह एक अहम अवसर है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-अध्यक्ष DLSA के मार्गदर्शन में 25 पैनल वकीलों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्राधिकरण को इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 108 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन सभी योग्य आवेदकों के साक्षात्कार 6 और 7 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे।

CJM एवं DLSA सचिव वर्षा शर्मा द्वारा जारी पत्र के अनुसार, चयन प्रक्रिया के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में ADJ संदीप सिंह, ADJ आरके मेहता, जिला अटार्नी राजेश चौधरी और वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता शामिल हैं। कमेटी सभी आवेदकों की योग्यता, अनुभव और क्षमता के आधार पर अंतिम चयन करेगी।

ये है पैनल वकील की भूमिका

चयनित वकील जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उन लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करेंगे, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या किसी कारणवश निजी वकील नियुक्त करने में असमर्थ हैं। यह व्यवस्था लीगल एड सिस्टम की रीढ़ मानी जाती है।

महत्वपूर्ण निर्देश

सभी आवेदक वकीलों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है, ताकि सभी आवेदकों तक समय पर सूचना पहुंच सके।

25 वकीलों की जारी होगी सूची

यह पहल पानीपत कोर्ट में न्यायिक कार्यों में तेजी लाने और गरीबों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही 25 चयनित वकीलों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।