शादी से पहले मंगेतर ने किया रे*प, शॉपिंग के बहाने सोनीपत बुलाया और संबंध बनाकर तोड़ा रिश्ता...

पानीपत में युवती ने शादी से पहले मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मुख्य आरोपी समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

शादी से पहले मंगेतर ने किया रे*प,  शॉपिंग के बहाने सोनीपत बुलाया और संबंध बनाकर तोड़ा रिश्ता...

शॉपिंग के बहाने सोनीपत बुलाकर मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप

शादी से मुकरने के बाद पीड़िता के परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी


हरियाणा के पानीपत में शादी से ठीक एक दिन पहले एक युवती ने अपने मंगेतर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मंगेतर ने शादी की खरीदारी के बहाने उसे सोनीपत बुलाया, नशीला पदार्थ पिलाकर होटल ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी और उसके परिवार ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 4 जुलाई को दिल्ली निवासी युवक जोगेंद्र से तय थी। रिश्ता तय होने के बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। आरोप है कि 23 अप्रैल को आरोपी और उसकी मां ने शादी की खरीदारी के बहाने उसे सोनीपत बुलाया।

शिकायत के अनुसार अगले दिन युवती अपने भाई के साथ सोनीपत पहुंची। वहां आरोपी ने उसके भाई को किसी बहाने वापस भेज दिया और युवती को एक पार्क में ले गया, जहां आरोपी की बहन और जीजा पहले से मौजूद थे। आरोप है कि वहां युवती को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई। इसके बाद आरोपी उसे एक होटल में ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद जब उसने आरोपी के परिवार को पूरी बात बताई तो उन्होंने यह कहकर मामला शांत करा दिया कि जल्द ही दोनों की शादी होने वाली है। सामाजिक बदनामी के डर से उसने उस समय किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।

आरोप है कि 28 मई को आरोपी ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया और पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बाद में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, जिसमें शादी कराने का भरोसा दिया गया, लेकिन बाद में आरोपी परिवार ने संपर्क खत्म कर दिया।

चांदनीबाग थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसके माता-पिता, बहन, बहनोई और बिचौलिये समेत छह लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है।