पानीपत में ट्रांसपोर्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

पानीपत के गांव महराणा में ट्रांसपोर्टर पर नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू की।

पानीपत में ट्रांसपोर्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर
  • पानीपत के गांव महराणा में ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग
  • बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने कई राउंड फायर किए
  • पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर जांच शुरू की


हरियाणा के पानीपत जिले के गांव महराणा में शुक्रवार को उस समय दहशत फैल गई, जब बाइक सवार तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक बड़े ट्रांसपोर्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में TNR ट्रांसपोर्ट के मालिक सी सुब्रमण्यम (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने बेहद करीब से कई राउंड फायर किए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या व्यवसायिक विवाद की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है। घायल ट्रांसपोर्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।