पानीपत में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग सिगरेट लेने के बहाने दुकान में घुसे बदमाश, सोने की चेन लूटी

पानीपत के गांव निजामपुर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला दुकानदार से 2 तोले की सोने की चेन लूट ली गई। ग्राहक बनकर आए बदमाश CCTV में कैद हो गए।

पानीपत में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग सिगरेट लेने के बहाने दुकान में घुसे बदमाश, सोने की चेन लूटी

पानीपत में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला दुकानदार से चेन स्नैचिंग

सिगरेट और पानी लेने के बहाने दुकान में घुसे बदमाश

CCTV में कैद हुए आरोपी, पुलिस ने जांच शुरू की

पानीपत के सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला दुकानदार से लूटपाट की वारदात सामने आई है। ग्राहक बनकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने दुकान में घुसकर महिला के गले से करीब 2 तोले की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

चेन झपट कर भागता बदमाश और पीछे चीखती हुई दुकान से निकली बुजुर्ग महिला दुकानदार। - Dainik Bhaskar

जानकारी के अनुसार गांव निजामपुर निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 72 वर्षीय माता कलावती घर के नीचे परचून की दुकान चलाती हैं। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे दो युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दुकान के बाहर पहुंचे। दोनों ने अपने सिर और चेहरा कपड़े से ढक रखा था।

शिकायत के मुताबिक बाइक पर पीछे बैठा युवक दुकान के अंदर गया, जबकि उसका साथी बाइक स्टार्ट कर थोड़ी दूरी पर खड़ा रहा। दुकान में घुसे युवक ने पहले पानी की बोतल और सिगरेट मांगी। जब बुजुर्ग महिला सिगरेट देने के लिए मुड़ीं, तभी आरोपी ने उन्हें डराया और गले पर झपट्टा मारते हुए सोने की चेन तोड़ ली।

दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। दोनों ने सिर और मुंह को कपड़े से ढका हुआ था।

वारदात के बाद महिला शोर मचाती रह गई, लेकिन आरोपी तेजी से दुकान से बाहर निकला और अपने साथी की बाइक पर बैठकर जीटी रोड की तरफ फरार हो गया। दोपहर के समय गली में सन्नाटा होने के कारण बदमाश आसानी से भागने में कामयाब रहे।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। पीड़ित महिला के बेटे की शिकायत पर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।