पटवारी और सहायक 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमीन रिकॉर्ड में त्रुटि ठीक करने के नाम पर मांगे थे पैसे

ACB ने पटवारी गुरमेल सिंह और सहायक तस्लीम को जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में गलती सुधारने के नाम पर 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज।

पटवारी और सहायक 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमीन रिकॉर्ड में त्रुटि ठीक करने के नाम पर मांगे थे पैसे


नूंह में पटवारी गुरमेल सिंह और सहायक तस्लीम रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में गलती ठीक करने के नाम पर मांगे थे 5 हजार रुपए
पहले ऑनलाइन पैसे ले चुका था सहायक, ACB ने जाल बिछाकर पकड़ा



नूंह। हरियाणा के नूंह जिले से एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने हलका पटवारी गुरमेल सिंह और उसके सहायक तस्लीम को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इससे दो दिन पहले ही नूंह विजिलेंस ने ASI और मुंशी को रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा था।

जानकारी के अनुसार गांव आल्दुका के रहने वाले शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके रिश्तेदार ने वर्ष 2018 में करीब डेढ़ एकड़ जमीन खरीदी थी। अब वह अपनी जमीन बेचना चाहता था, लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि मिलने के कारण रिकॉर्ड अपडेट कराने के लिए वह पटवारी गुरमेल सिंह के संपर्क में आया।

आरोप है कि पटवारी ने त्रुटि हटाने के बदले 5 हजार रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार सहायक तस्लीम पहले ही 5 हजार रुपए ऑनलाइन ले चुका था और शुक्रवार को बकाया रकम लेने की तैयारी हो रही थी।

ACB टीम ने जाल बिछाकर जैसे ही पटवारी ने 5 हजार रुपए रिश्वत के रूप में लिए, उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से सहायक तस्लीम को भी पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इसी तरह के अन्य मामलों में कौन-कौन शामिल है।