समालखा में अस्पताल ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश, लगाया मुफ्त चेकअप कैंप
समालखा में समाज सेवा समिति अस्पताल में समाजसेवी हकीकत राय के सौजन्य से मुफ्त मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। कैंप में 309 मरीजों की जांच की गई, जिनमें आंख, दांत, स्त्री रोग और शूगर मरीज शामिल रहे।
➤समाज सेवा समिति अस्पताल, समालखा में मुफ्त मेडिकल जांच कैंप आयोजित
➤309 मरीजों की जांच — आंख, दांत, स्त्री रोग और सामान्य बीमारियों के टेस्ट किए गए
➤समाजसेवी हकीकत राय के सौजन्य से हुआ आयोजन, डॉक्टरों ने किया नि:शुल्क इलाज
अशोक शर्मा, समालखा
समाज सेवा समिति अस्पताल में मंगलवार को समाजसेवी हकीकत राय के सौजन्य से मुफ्त मेडिकल जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. अंकुर गुप्ता ने आंखों की जांच, डॉ. ज्योति ने स्त्री रोगों की जांच, डॉ. जितेन्द्र त्यागी ने सामान्य रोगों की जांच और डॉ. अंजलि शर्मा ने दांत रोगियों का परीक्षण किया। जरूरतमंद मरीजों का वहीं पर मुफ्त इलाज भी किया गया।
कैंप के दौरान 309 मरीजों की रजिस्ट्रेशन हुई, जिनमें
-
आंखों के 140,
-
सामान्य बीमारियों के 55,
-
स्त्री रोगों के 45,
-
दांत रोगों के 27,
-
और शूगर के 42 मरीज शामिल रहे।
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों के लिए बैठने और जांच की सुविधा का उचित प्रबंध किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान श्रीप्रकाश बंसल ने बताया कि इलाके के लोगों को अकसर बाहर जाकर इलाज कराना पड़ता है, इसलिए समाज सेवा समिति अस्पताल द्वारा यह मुफ्त मेडिकल जांच कैंप लगाया गया, ताकि स्थानीय लोगों को घर-परिवार के पास ही जांच व इलाज की सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में बहुत ही उचित दरों पर जांच और इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं, साथ ही गरीब लोगों के लिए विशेष छूट भी दी जाती है। भविष्य में भी ऐसे और कैंप आयोजित किए जाएंगे।
कैंप में हकीकत राय, दीपक चोपड़ा, श्यामलाल गोयल, राकेश बंसल, रमेश बंसल, मास्टर संजय गुप्ता, इंदर कुमार, मास्टर ज्ञानचंद, राजीव गोयल, नीरज गोयल, दिलावर, मैनेजर सतपाल सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे।
Akhil Mahajan