नशामुक्ति अभियान प्रभारी जगपाल सिंह बोले – नशे से दूरी है जरूरी

समालखा में नशामुक्ति अभियान चलाया गया। प्रभारी जगपाल सिंह ने कहा कि नशे से दूरी की शुरुआत घर से करनी होगी। डिडवाड़ी स्कूल और गांव में छात्रों व नागरिकों को जागरूक किया गया।

नशामुक्ति अभियान प्रभारी जगपाल सिंह बोले – नशे से दूरी है जरूरी

नशामुक्ति की शुरुआत घर से करने का लिया संकल्प
गवर्नमेंट हाई स्कूल डिडवाड़ी में छात्रों को किया जागरूक
डोर टू डोर अभियान से गांव के नागरिकों से की अपील

अशोक शर्मा, समालखा 


नशामुक्ति प्रचार अभियान के तहत सोमवार को अभियान प्रभारी जगपाल सिंह ने कहा कि नशामुक्ति की असली शुरुआत हर व्यक्ति को अपने घर से करनी होगी। यदि परिवार का प्रत्येक सदस्य यह संकल्प ले कि वह नशे से दूर रहेगा, तो समाज स्वतः ही सुरक्षित और समृद्ध बन जाएगा। यह केवल सरकारी योजना नहीं बल्कि सामाजिक आंदोलन है, जिसमें समाज की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।

जगपाल सिंह ने कहा कि नशा स्वास्थ्य और आर्थिक क्षति तो पहुंचाता ही है, साथ ही यह अपराध, घरेलू हिंसा, मानसिक तनाव और सामाजिक असंतुलन जैसी गंभीर समस्याओं को भी जन्म देता है। इसीलिए युवाओं को सबसे अधिक जागरूक होकर स्वयं नशे से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए।

अभियान के तहत गवर्नमेंट हाई स्कूल डिडवाड़ी में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए। इसके बाद डिडवाड़ी गांव में जाकर डोर-टू-डोर अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया गया। अभियान प्रभारी ने नागरिकों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें, अपने परिवार और बच्चों को जागरूक करें और इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाकर जिले को ‘नशामुक्त’ बनाने में योगदान दें।

जगपाल सिंह ने कहा, “नशे से दूरी है ज़रूरी” केवल नारा नहीं बल्कि एक संकल्प है। आइए, हम सब मिलकर एकजुट होकर स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज की ओर कदम बढ़ाएं।