एएसआई 26 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो सिरसा की इंस्पेक्टर सत्यवान टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रानियां थाना एएसआई अनिल कुमार को 26 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एएसआई  26 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो सिरसा की टीम का बड़ा एक्शन
रानियां थाना एएसआई अनिल कुमार 26 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
कोर्ट में चालान पेश करने के नाम पर ली रिश्वत, इंस्पेक्टर सत्यवान की टीम ने पकड़ा


एंटी करप्शन ब्यूरो सिरसा की इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में गठित टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रानियां थाना में तैनात एएसआई अनिल कुमार को 26 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी एएसआई अनिल कुमार ने एक व्यक्ति से कोर्ट में चालान पेश करने के नाम पर 26,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो सिरसा कार्यालय में दी, जिसके बाद टीम ने आरोपी पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

इंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में टीम ने मौके पर ही आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। इसके बाद पैसे को जब्त कर लिया गया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बताया कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।