live: वार्ड-12 के रिजल्ट पर रोक, EVM विवाद, 17 वार्डों के परिणाम आए सामने, भाजपा का दबदबा कायम

सोनीपत नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-1 से कांग्रेस के जयकुवार खत्री ने जीत दर्ज की, जबकि मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन 6903 वोटों से आगे चल रहे हैं।

live: वार्ड-12 के रिजल्ट पर रोक, EVM विवाद, 17 वार्डों के परिणाम आए सामने, भाजपा का दबदबा कायम

➤ सोनीपत निकाय चुनाव में 17 वार्डों के नतीजे घोषित, वार्ड-12 पर रोक

BJP ने अधिकांश वार्डों में बनाई मजबूत बढ़त

वार्ड-1 और वार्ड-16 में कांग्रेस ने दर्ज की बड़ी जीत


सोनीपत नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना के बीच शहर की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। अब तक 17 वार्डों के परिणाम सामने आ चुके हैं, जबकि वार्ड नंबर-12 के नतीजे पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि यहां EVM को लेकर विवाद और बहस होने के बाद मतगणना प्रक्रिया रोकनी पड़ी। काउंटिंग सेंटर के बाहर राजनीतिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जमा रही।

शुरुआती रुझानों और घोषित नतीजों में भाजपा ने अधिकांश वार्डों में मजबूत प्रदर्शन किया है। हालांकि कांग्रेस ने भी कुछ सीटों पर भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

सबसे पहला बड़ा उलटफेर वार्ड नंबर-1 में देखने को मिला। यहां कांग्रेस प्रत्याशी जयकुवार खत्री ने भाजपा उम्मीदवार हरिप्रकाश सैनी को 270 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। जयकुवार खत्री को 3240 वोट मिले, जबकि हरिप्रकाश सैनी को 2970 वोट प्राप्त हुए। भाजपा की यह शुरुआती बड़ी हार मानी जा रही है।

वार्ड नंबर-2 में भाजपा प्रत्याशी मुकेश ने जीत हासिल की। उन्हें 3405 वोट मिले। कांग्रेस के पवन को 1576 और निर्दलीय सुरेंद्र को 1872 वोट प्राप्त हुए।

वार्ड नंबर-3 में भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र मदान ने शानदार जीत दर्ज की। सुरेंद्र मदान को 3732 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अनुज को 2651 वोट प्राप्त हुए।

वार्ड नंबर-4 में भाजपा के त्रिभुवन कौशिक ने कांग्रेस की पायल मलिक को हराकर जीत हासिल की। त्रिभुवन कौशिक को 3437 वोट मिले।

वार्ड नंबर-5 में भाजपा की रीना सैनी ने निर्दलीय उम्मीदवार नीरज दलेल को हराकर जीत दर्ज की। रीना सैनी को 4066 वोट मिले, जबकि नीरज दलेल को 3675 वोट प्राप्त हुए।

वार्ड नंबर-6 में भाजपा उम्मीदवार निशा ने 1173 वोटों से जीत हासिल की। वहीं वार्ड नंबर-7 में भाजपा के मुनीराम ने कांग्रेस उम्मीदवार बिजेंद्र को 271 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर-8 में भाजपा प्रत्याशी कुनाल कौशिक ने जीत दर्ज की। उन्हें 1527 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार को 1186 वोट प्राप्त हुए।

सबसे करीबी मुकाबलों में से एक वार्ड नंबर-9 में देखने को मिला, जहां भाजपा उम्मीदवार मीना ने कांग्रेस की आशा रानी को सिर्फ 135 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर-10 में भाजपा के संजय कुमार ने 1257 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की। वहीं वार्ड नंबर-11 में भाजपा उम्मीदवार संगीता ने कांग्रेस की कविता रानी को 966 वोटों से हराया।

इसके बाद वार्ड नंबर-13 में भाजपा प्रत्याशी महेश लूथरा ने कांग्रेस उम्मीदवार दीपक चावला को 1644 वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

वार्ड नंबर-14 में भाजपा की किरण चांदना ने कांग्रेस उम्मीदवार रितिका को 1967 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

वार्ड नंबर-15 में भाजपा उम्मीदवार संजीव वलेचा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस की संतोष शर्मा को 2339 वोटों से हराया।

वहीं सबसे रोमांचक मुकाबला वार्ड नंबर-16 में देखने को मिला। यहां कांग्रेस उम्मीदवार अनुराग जैन ने भाजपा के नवीन कुमार को सिर्फ 30 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। इस सीट पर अंतिम राउंड तक कांटे की टक्कर बनी रही।

वार्ड नंबर-17 में भाजपा की सुनीता ने कांग्रेस उम्मीदवार राजेश को 1987 वोटों से हराकर बड़ी जीत हासिल की।

इन नतीजों से साफ हो गया है कि सोनीपत निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा दिखाई दे रहा है, लेकिन कांग्रेस भी कई वार्डों में मजबूत चुनौती बनकर उभरी है। वहीं वार्ड नंबर-12 पर रुकी मतगणना ने पूरे चुनावी माहौल को और अधिक गर्म कर दिया है।

➤ सोनीपत नगर निकाय चुनाव में BJP का दबदबा

वार्ड-1 में कांग्रेस के जयकुवार खत्री ने भाजपा को हराया

कई वार्डों में कांटे की टक्कर, निर्दलीयों ने भी बढ़ाया रोमांच


सोनीपत नगर निकाय चुनाव 2026 के शुरुआती 11 वार्डों के नतीजों ने शहर की राजनीति का रुख काफी हद तक साफ कर दिया है। भाजपा ने अधिकांश वार्डों में मजबूत प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई है, जबकि कांग्रेस को वार्ड नंबर-1 में महत्वपूर्ण जीत मिली है। कई सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का रहा।

सबसे चर्चित मुकाबला वार्ड नंबर-1 में देखने को मिला, जहां कांग्रेस प्रत्याशी जयकुवार खत्री ने भाजपा उम्मीदवार हरिप्रकाश सैनी को 270 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। जयकुवार खत्री को कुल 3240 वोट मिले, जबकि हरिप्रकाश सैनी को 2970 वोट प्राप्त हुए। इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल दिखाई दिया।

इसके बाद वार्ड नंबर-2 में भाजपा प्रत्याशी मुकेश ने जीत दर्ज कर पार्टी का खाता मजबूत किया। मुकेश को 3405 वोट मिले। कांग्रेस के पवन को 1576 और निर्दलीय सुरेंद्र को 1872 वोट प्राप्त हुए। NOTA को 123 वोट मिले।

वार्ड नंबर-3 में भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र मदान ने शानदार जीत हासिल की। सुरेंद्र मदान को 3732 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अनुज को 2651 वोट प्राप्त हुए। आम आदमी पार्टी के दीपक को सिर्फ 50 वोट मिले। NOTA पर 58 वोट डाले गए।

वार्ड नंबर-4 में भाजपा प्रत्याशी त्रिभुवन कौशिक ने कांग्रेस उम्मीदवार पायल मलिक को बड़े अंतर से हराया। त्रिभुवन कौशिक को 3437 वोट मिले, जबकि पायल मलिक को 2067 वोट प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार विकास मलिक को 161 और कमलेश सैनी को 29 वोट मिले।

वार्ड नंबर-5 में भाजपा की रीना सैनी ने बेहद दिलचस्प मुकाबले में जीत दर्ज की। रीना सैनी को 4066 वोट मिले, जबकि निर्दलीय नीरज दलेल 3675 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी बिंदिया चोपड़ा को 924 वोट मिले।

वार्ड नंबर-6 में भाजपा उम्मीदवार निशा ने 1173 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। निशा को 3323 वोट मिले, जबकि निर्दलीय सिल्की को 2150 और कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया को 1661 वोट प्राप्त हुए।

वार्ड नंबर-7 में भाजपा प्रत्याशी मुनीराम ने कांग्रेस उम्मीदवार बिजेंद्र को 271 वोटों से हराया। मुनीराम को 1708 और बिजेंद्र को 1437 वोट मिले।

वार्ड नंबर-8 में भाजपा के कुनाल कौशिक ने जीत दर्ज की। कुनाल कौशिक को 1527 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के पवन कुमार को 1186 और निर्दलीय पुनीत राई को 1086 वोट प्राप्त हुए। भाजपा यहां 341 वोटों से जीतने में सफल रही।

सबसे करीबी मुकाबलों में से एक वार्ड नंबर-9 में देखने को मिला। भाजपा उम्मीदवार मीना ने कांग्रेस की आशा रानी को सिर्फ 135 वोटों से हराया। मीना को 3028 और आशा रानी को 2893 वोट मिले। आम आदमी पार्टी की ऊषा को 314 वोट प्राप्त हुए।

वार्ड नंबर-10 में भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए 1257 वोटों से जीत दर्ज की। संजय कुमार को 3345 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल को 2088 वोट प्राप्त हुए। निर्दलीय और AAP उम्मीदवार भी मैदान में रहे।

वहीं वार्ड नंबर-11 में भाजपा की संगीता ने कांग्रेस की कविता रानी को 966 वोटों से हराकर जीत हासिल की। संगीता को 4238 वोट मिले, जबकि कविता रानी को 3272 वोट प्राप्त हुए।

इन शुरुआती नतीजों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि सोनीपत नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने मजबूत पकड़ बनाई हुई है। हालांकि कांग्रेस ने कुछ सीटों पर कड़ी चुनौती देकर मुकाबले को दिलचस्प बनाए रखा। मतगणना केंद्रों के बाहर समर्थकों की भारी भीड़, ढोल-नगाड़े और जीत के जश्न का माहौल लगातार बना हुआ है।

➤ सोनीपत नगर निगम चुनाव में BJP को वार्ड-1 में पहली हार

मेयर पद पर भाजपा के राजीव जैन 6903 वोटों से आगे

वार्ड 2, 3 और 4 में भाजपा प्रत्याशियों की लगातार जीत


हरियाणा के सोनीपत नगर निगम चुनाव की मतगणना के बीच भाजपा को शुरुआती झटका वार्ड नंबर-1 में लगा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी जयकुवार खत्री ने भाजपा उम्मीदवार हरिप्रकाश सैनी को 270 वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया।

मतगणना के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी जयकुवार खत्री को कुल 3240 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी हरिप्रकाश सैनी को 2970 वोट प्राप्त हुए। वार्ड नंबर-1 को भाजपा के लिए मजबूत सीट माना जा रहा था, लेकिन कांग्रेस ने यहां बाजी पलट दी।

सांपला में भाजपा के प्रवीण कोच चेयरमैन बनने के बाद काउंटिंग सेंटर से बाहर निकलते हुए।

वहीं दूसरी तरफ सोनीपत मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन लगातार मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। तीसरे राउंड की काउंटिंग पूरी होने तक राजीव जैन को कुल 19,253 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 12,350 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन फिलहाल 6903 वोटों से आगे चल रहे हैं।

नगर निगम चुनाव में कुल 14 राउंड की मतगणना होनी है। अब तक 3 राउंड पूरे हो चुके हैं और शुरुआती रुझानों में भाजपा मेयर पद पर मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।

उकलाना में चेयरपर्सन पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी के समर्थकों ने जीत से पहले ही जश्न मनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने रीमा के पिता महेंद्र सोनी को कंधे पर उठा लिया।

सोनीपत के वार्ड नंबर-2 में भाजपा उम्मीदवार मुकेश ने जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी मुकेश को 3405 वोट मिले। कांग्रेस के पवन को 1576 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार सुरेंद्र को 1872 वोट प्राप्त हुए। वहीं NOTA को 123 वोट मिले।

इसके अलावा वार्ड नंबर-3 में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मदान ने शानदार जीत दर्ज की। सुरेंद्र मदान को 3732 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अनुज को 2651 वोट प्राप्त हुए। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी दीपक को केवल 50 वोट मिले। NOTA पर 58 वोट डाले गए।

उकलाना में काउंटिंग सेंटर पर मौजूद भाजपा की चेयरपर्सन कैंडिडेट निकिता गोयल।

वहीं वार्ड नंबर-4 में भी भाजपा उम्मीदवार त्रिभुवन कौशिक ने जीत हासिल की। त्रिभुवन कौशिक को कुल 3437 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पायल मलिक को 2067 वोट प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार कमलेश सैनी को 29 और विकास मलिक को 161 वोट मिले। NOTA को 75 वोट प्राप्त हुए।

सोनीपत नगर निगम चुनाव की मतगणना के साथ-साथ काउंटिंग सेंटरों के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जीत की खबर मिलते ही समर्थक ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जश्न मनाने में जुट गए हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।