सोनीपत एसटीएफ और CIA-1 पानीपत की बदमाशों से मुठभेड़, चार गिरफ्तार
सोनीपत एसटीएफ और CIA-1 पानीपत की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। एक बदमाश घायल हुआ। चार बदमाश गिरफ्तार किए गए। हथियार और जिंदा कारतूस बरामद।
- सोनीपत एसटीएफ और CIA-1 पानीपत की बदमाशों से मुठभेड़
- मुठभेड़ के बाद चार शातिर बदमाश गिरफ्तार
- घायल बदमाश से विदेशी पिस्टल व देसी कट्टा बरामद
सोनीपत एसटीएफ यूनिट और CIA-1 पानीपत की संयुक्त टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ इसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नौल्था के पास हुई। मुठभेड़ के बाद एसटीएफ ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार बदमाशों में परमीत निवासी शहमालपुर और उसके तीन साथी देवेंद्र, साहिल और अमन शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान परमीत के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए पानीपत सिविल अस्पताल भेजा गया।
एसटीएफ यूनिट ने बदमाशों के कब्जे से दो विदेशी पिस्टल, एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए। तीनों अन्य बदमाशों को भारी मात्रा में हथियारों के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया।
यह पूरी कार्रवाई सोनीपत एसटीएफ यूनिट के इंचार्ज योगेंद्र दहिया के नेतृत्व में की गई। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद पानीपत पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
पानीपत पुलिस अब पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। गिरफ्तार बदमाशों से CIA-1 पानीपत की टीम और पुलिस के आला अधिकारी गहन पूछताछ कर रहे हैं।
Author1