स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा, पुलिस का छापा

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया। पुलिस ने रात में छापेमारी कर पांच युवतियों और मालिक को गिरफ्तार किया और स्पा सेंटर सील कर दिया।

स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा,  पुलिस का छापा
  • स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा

  • आधी रात छापेमारी: पांच लड़कियां व स्पा संचालक गिरफ्तार

  • बिल्डिंग ओनर के खिलाफ भी केस, स्पा सील, जीरो टॉलरेंस ऐक्शन



 स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। देर रात इस अवैध गतिविधि की सूचना पर पुलिस ने एसपी गजलप्रीत सिंह की अगुवाई में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही स्पा सेंटर में भगदड़ मच गई। मौके से पांच लड़कियों और संचालक संदीप को गिरफ्तार किया गया।

स्पा संचालक की पहचान संदीप निवासी छत के रूप में हुई है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में स्पा सेंटर को सील किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए केवल स्पा संचालक ही नहीं, बल्कि बिल्डिंग ओनर को भी एफआईआर में शामिल किया गया है, ताकि भविष्य में ऐसे धंधों पर रोक लग सके।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जीरकपुर में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी लागू की गई है और किसी भी कीमत पर होटल- स्पा सेंटरों में गैरकानूनी कार्य नहीं होने दिए जाएंगे। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पुख्ता सूचना मिलने के बाद ही यह कार्रवाई की गई और यह धंधा पूरी ताकत से चल रहा था

पुलिस का कहना है कि पकड़ी गई कुछ युवतियां अपनी मर्जी से इस काम में शामिल थीं, जिसकी गहन जांच की जा रही है। पुलिस अब इसी बिल्डिंग में मौजूद अन्य गतिविधियों की भी जांच करेगी।