किन्नर समाज पानीपत प्रमुख हाजी साधना ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे 500 गद्दे और चादरें
पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पानीपत की हाजी साधना के नेतृत्व में किन्नर समाज ने 500 गद्दे और 500 चादरें भेजीं। पूर्व मेयर अवनीत कौर ने उनकी इस पहल को सराहनीय बताते हुए उन्हें पीड़ितों का ‘मसीहा’ कहा।
➤ किन्नर समाज ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे 500 गद्दे और 500 चादरें
➤ पानीपत की प्रमुख हाजी साधना ने कहा – मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं
➤ पूर्व मेयर अवनीत कौर ने किन्नर समाज को बताया बाढ़ पीड़ितों का ‘मसीहा’
समालखा,अशोक शर्मा
पंजाब मे जहां चारों तरफ बाढ़ का माहौल लगातार बना हुआ है जिसमें पंजाब में स्थानीय लोग बाढ़ चपेट भयावह स्थिति में अपना जीवन यापन कर रहे हैं।जिनकी मदद करने के लिए नेता व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ़ पीड़ित को भोजन जल आदि उपलब्ध करवाया जा रहा है।वही दूसरी पंजाब वासियो की मदद के लिए किन्नर समाज पानीपत की प्रमुख हाजी साधना ने 500 गद्दे तथा 500 चादरें पंजाब बाढ़ पीड़ितो के लिए भेजी है।
साधना किन्नर का कहना है कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है"बारिश से हुई तबाही ने लोगों से उनका सब कुछ छीन लिया है,ऐसे में इंसान ही इंसान की मदद कर सकता है।
उन्होंने समाज के लोगों से अपील की है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए।
साधना किन्नर ने बताया"बाढ़ पीड़ितों की मदद करने से बेहतर कोई कार्य नहीं है उनकी जरूरत का सामान देकर चेहरे पर संतुष्टि का भाव है।
पानीपत के पूर्व मेयर अवनीत कौर ने कहा कि
किन्नर समाज के लोग बाढ़ पीड़ितों के लिए 'मसीहा'बनकर उभरे हैं और उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।"किन्नर समाज के लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर पीड़ितों को भोजन,पानी और राशन और अन्य जरूरत का समान वितरित कर रहे हैं।उनकी इस पहल की लोग प्रशंसा कर रहे हैं और किन्नर समाज को धन्यवाद दे रहे हैं।