आज का राशिफल 2 जुलाई 2026:इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

आज का राशिफल 2 जुलाई 2026 पढ़ें। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, करियर, कारोबार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल।

आज का राशिफल 2 जुलाई 2026:इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

श्रवण नक्षत्र और कई शुभ योगों से कई राशियों को मिलेगा लाभ

मेष, वृषभ, मकर और मीन राशि वालों के लिए करियर व कारोबार में अच्छे संकेत

राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक, शुभ कार्यों से बचने की सलाह


आज का राशिफल 2 जुलाई 2026: श्रवण नक्षत्र का महासंयोग, मेष, वृषभ, मकर और मीन राशि वालों के लिए शुभ

 संकेत

2 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 9:38 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि शुरू होगी। सुबह 9:27 बजे तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा और इसके बाद पूरे दिन श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। वहीं, चंद्रमा पूरे दिन मकर राशि में गोचर करेंगे।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज वाशि योग, आनंदादि योग, सुनफा योग और शंख योग का शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में कई राशियों के जातकों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं।

मेष राशि

आज कार्यक्षेत्र में ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा। कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। शुभ रंग- पर्पल, शुभ अंक- 7

वृषभ राशि

धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ के योग हैं। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखें। शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 1

मिथुन राशि

आज सोच-समझकर फैसले लें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। व्यापार में नया निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ सकता है। शुभ रंग- सिल्वर, शुभ अंक- 5

कर्क राशि

साझेदारी के कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अधूरे काम समय पर पूरे करने का प्रयास करें। शुभ रंग- पिंक, शुभ अंक- 1

सिंह राशि

काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। कारोबार में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 8

कन्या राशि

संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे और अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 7

तुला राशि

भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार में सावधानी से निर्णय लें। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि

करियर में नई संभावनाएं बनेंगी। इंटरव्यू या नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। व्यापार में लाभ और नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 2

धनु राशि

कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा और पदोन्नति के योग बन सकते हैं। व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। अनावश्यक खर्चों से बचने की जरूरत है। शुभ रंग- सुनहरा, शुभ अंक- 8

मकर राशि

आज का दिन सबसे शुभ रहने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कारोबार में बड़े फैसले लाभदायक साबित हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की और नए अवसर मिल सकते हैं। शुभ रंग- नेवी ब्लू, शुभ अंक- 9

कुंभ राशि

खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखें। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें। शुभ रंग- ब्राउन, शुभ अंक- 4

मीन राशि

आय बढ़ने के योग हैं। व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। खान-पान में सावधानी रखें। शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 3

आज का शुभ मुहूर्त

  • शुभ चौघड़िया: सुबह 7:00 से 8:00 बजे और शाम 5:00 से 6:00 बजे।
  • राहुकाल: दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक।
  • शुभ यात्रा दिशा: दक्षिण।