होली 2026 पर बनेगा अंगारक योग: मंगल-राहु की युति से बढ़ेगा तनाव, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

होली 2026 पर मंगल और राहु की युति से अंगारक योग बनेगा, जिसका प्रभाव 2 अप्रैल तक रहेगा। वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

होली 2026 पर बनेगा अंगारक योग: मंगल-राहु की युति से बढ़ेगा तनाव, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

4 मार्च 2026 को होली पर बनेगा अंगारक योग
मंगल और राहु की कुंभ में युति 2 अप्रैल तक प्रभावी
वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को सावधानी की जरूरत

इस वर्ष 4 मार्च 2026 को मनाई जाने वाली होली Holi ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दिन ग्रहों के सेनापति मंगल Mars और छाया ग्रह राहु Rahu कुंभ राशि में एक साथ स्थित रहेंगे, जिससे अंगारक योग का निर्माण होगा। यह योग 2 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा।

ज्योतिष शास्त्र में अंगारक योग को सामान्यतः अशुभ माना गया है। इसे क्रोध, मानसिक अशांति, दुर्घटना, आर्थिक बाधा और संबंधों में तनाव का कारक बताया जाता है। विशेष रूप से जब यह योग किसी महत्वपूर्ण पर्व पर बनता है तो उसका प्रभाव व्यापक माना जाता है। इस दौरान धन लाभ में रुकावट, व्यापार में उतार-चढ़ाव, नौकरी में दबाव और पारिवारिक तनाव जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं।

क्या होता है अंगारक योग

जब मंगल और राहु एक ही राशि में स्थित होते हैं तो उसे अंगारक योग कहा जाता है। मंगल ऊर्जा, साहस और क्रोध का प्रतीक है, जबकि राहु भ्रम, अचानक घटनाओं और मानसिक अस्थिरता का संकेत देता है। इन दोनों की युति व्यक्ति के निर्णयों में अस्थिरता और आवेग बढ़ा सकती है।


वृषभ राशि

वृषभ वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौतियों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अनपेक्षित समस्याएं सामने आ सकती हैं। किसी नए व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा करना व्यापारिक नुकसान का कारण बन सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में बाधाएं संभव हैं। सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। हालांकि धैर्य और संयम बनाए रखने से स्थितियां धीरे-धीरे सुधर सकती हैं।


कर्क राशि

कर्क कर्क राशि राशि वालों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी और व्यापार में दबाव महसूस होगा। नए निवेश से फिलहाल दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। शिक्षा से जुड़े निर्णयों में भी जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। भावनात्मक फैसलों से बचना इस समय की सबसे बड़ी सलाह है। अतिरिक्त मेहनत से ही कार्यों में सफलता मिलेगी।


वृश्चिक राशि

वृश्चिक वृश्चिक राशि राशि के जातकों को निवेश और बड़े खरीदारी निर्णय टालने चाहिए। वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना में रुकावट आ सकती है। विवाह संबंधी चर्चाओं में भी देरी संभव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है। यात्रा से बचना और संयमित व्यवहार रखना लाभकारी रहेगा।


ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह समय पूरी तरह नकारात्मक नहीं है, लेकिन सावधानी और संयम आवश्यक है। क्रोध पर नियंत्रण, सोच-समझकर निर्णय और नियमित पूजा-पाठ मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।