बागेश्वर धाम बाबा की पदयात्रा का दूसरा दिन, अनिरुद्धाचार्य संग फहराया भगवा ध्वज

फरीदाबाद में बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा का दूसरा दिन। अनिरुद्धाचार्य भी शामिल हुए। सुरक्षा घेरा तोड़कर आया युवक, बाबा ने बुलाकर जाने दिया।

बागेश्वर धाम बाबा की पदयात्रा का दूसरा दिन, अनिरुद्धाचार्य संग फहराया भगवा ध्वज
  • बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का हरियाणा में दूसरा दिन

  • अनिरुद्धाचार्य भी शामिल, फहराया भगवा ध्वज, लगाए जयकारे

  • सुरक्षा घेरा तोड़कर युवक घुसा, बाबा ने अपने पास बुलाकर छोड़ा


बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा रविवार को हरियाणा के फरीदाबाद से आगे बढ़ी। यह यात्रा आज (9 नवंबर) दूसरे दिन में प्रवेश कर गई।

सुबह 8 बजे दशहरा ग्राउंड एनआईटी से यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य भी मौजूद रहे। दोनों संतों ने भगवा ध्वज फहराकर सनातन धर्म की जयकारे लगाए।

यात्रा की शुरुआत में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य न भगवा ध्वज फहराया।

यात्रा के दौरान अचानक एक युवक सुरक्षा घेरे को तोड़कर धीरेंद्र शास्त्री की ओर बढ़ने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। लेकिन बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उसे अपने पास बुलाया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह भक्त है। इसके बाद बाबा ने उसे माफ कर दिया और जाने दिया।

आज की यात्रा का रूट मेट्रो मोड़, हार्डवेयर चौक, सोहना-बल्लभगढ़ रोड, सोहना टी-पॉइंट और बल्लभगढ़ से होता हुआ अनाज मंडी तक रहेगा, जहां दोपहर का भोजन निर्धारित है।

इसके बाद यात्रा NH-19 मार्ग से एलसन चौक, जेसीबी चौक होते हुए सीकरी गांव पहुंचेगी। यहां स्थित शगुन गार्डन में पदयात्रा का रात्रि ठहराव होगा।

फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सुबह 7 बजे से शाम तक दशहरा ग्राउंड एनआईटी से लेकर बल्लभगढ़ दशहरा ग्राउंड तक का रास्ता आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

अनिरुद्धाचार्य ने यात्रा की शुरुआत में कहा कि यह यात्रा सनातन एकता और धर्म जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “धर्म का कार्य सेवा और समर्पण से ही पूर्ण होता है।”