हरियाणा में कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के घर ED की रेड

फरीदाबाद में कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के सैनिक कॉलोनी स्थित आवास और कार्यालय पर ED ने पुलिस व पैरामिलिट्री बल के साथ छापेमारी की।

हरियाणा में कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के घर ED की रेड

फरीदाबाद में कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के घर ED की रेड
पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की मौजूदगी में मकान और ऑफिस की तलाशी
किसी विशेष मामले को लेकर चल रही है प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई



हरियाणा के फरीदाबाद जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह सर्चिंग अभियान शुरू किया। सुबह करीब 8 बजे ED की टीम पुलिस और पैरामिलिट्री बल के जवानों के साथ सैनिक कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची और तलाशी की कार्रवाई शुरू की।

ED की यह कार्रवाई केवल आवास तक सीमित नहीं रही, बल्कि सैनिक कॉलोनी स्थित उनके कार्यालय में भी एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई और मुख्य गेट बंद कर जवानों की तैनाती की गई।

चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह हरियाणा कांग्रेस के बड़े और प्रभावशाली चेहरों में गिने जाते हैं। वे फरीदाबाद जिले के नवादा कोह गांव के निवासी हैं और राजनीति में लंबा अनुभव रखते हैं। वे कई बार विधायक रह चुके हैं और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

हाल ही में हुए 2024 लोकसभा चुनाव में वे फरीदाबाद सीट से कांग्रेस उम्मीदवार थे। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को कड़ी चुनौती दी थी और मुकाबला काफी चर्चा में रहा था।

सूत्रों के अनुसार, चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह की संपत्ति घोषणा में करोड़ों की संपत्ति दर्ज है। हालांकि ED की यह कार्रवाई किस विशेष मामले से जुड़ी है, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। एजेंसी की ओर से जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

फिलहाल ED की टीम दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर काफी हलचल देखी जा रही है और पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है।