ढाबे पर मामलूी सा विवाद और चाकुओं से गोदकर युवक की कर डाली ह*त्या, जानें पूरा मामला
घरौंडा में बाइक मैकेनिक युवक नरेंद्र की चाकुओं से हत्या, पुलिस जांच में जुटी, हमलावर फरार।
➤ घरौंडा में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, इलाके में दहशत
➤ मृतक की पहचान नरेंद्र के रूप में, पुलिस जांच में जुटी
➤ हमलावर फरार, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
हरियाणा के घरौंडा क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना इतनी भीषण थी कि लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नरेंद्र, निवासी घरौंडा, के रूप में हुई है, जो बाइक मैकेनिक का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ दोस्तों संग एक ढाबे पर गया था, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया और अचानक हमला हो गया। हमलावरों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही घरौंडा थाना पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और न्याय की मांग की।
परिजनों का आरोप है कि हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद पानीपत की ओर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है।
घरौंडा क्षेत्र में इस घटना के बाद लोगों में गहरी नाराज़गी है। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि आए दिन बढ़ती अपराधिक घटनाएं अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए ताकि ऐसे वारदातों को रोका जा सके।
Author1