सोना ₹1 हजार गिरा, चांदी ₹9 हजार टूटी
9 अप्रैल 2026 को सोना ₹1 हजार गिरकर ₹1.50 लाख पर आया, जबकि चांदी ₹9 हजार टूटकर ₹2.35 लाख पर पहुंची। कीमतों में बड़ी गिरावट।
➤ सोना ₹1 हजार गिरकर करीब ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया
➤ चांदी ₹9 हजार टूटकर ₹2.35 लाख प्रति किलो हुई
➤ ऑल टाइम हाई से सोना ₹25 हजार और चांदी ₹1.51 लाख तक सस्ती
देश में सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई है। India Bullion and Jewellers Association के मुताबिक 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर करीब 1 हजार रुपए घटकर लगभग ₹1.50 लाख के स्तर पर आ गया है। इससे पहले इसका भाव करीब ₹1.51 लाख था।
वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एक किलो चांदी करीब ₹9 हजार सस्ती होकर ₹2.35 लाख पर आ गई है। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच यह गिरावट निवेशकों और खरीदारों के लिए अहम मानी जा रही है।
अगर पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो 29 जनवरी 2026 को सोना अपने ऑल टाइम हाई ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। मौजूदा कीमत के हिसाब से सोना अब तक करीब ₹25 हजार सस्ता हो चुका है।
चांदी में गिरावट और भी ज्यादा तेज रही है। चांदी का ऑल टाइम हाई ₹3.86 लाख प्रति किलो था, जबकि अब यह गिरकर ₹2.35 लाख पर आ गई है। यानी इसमें करीब ₹1.51 लाख की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, हाल के दिनों में मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, खासकर मध्य-पूर्व में तनाव के असर से सोने-चांदी के भाव में नरमी आई है।
ज्वेलर्स का कहना है कि इस समय खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए यह मौका बेहतर हो सकता है, लेकिन निवेश से पहले कीमतों की सही जानकारी लेना जरूरी है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही लें, जिससे उसकी शुद्धता की गारंटी मिलती है। कीमत जरूर जांचें। खरीदारी से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों से क्रॉस चेक करें। 24, 22 और 18 कैरेट के रेट अलग-अलग होते हैं।
पहचानें चांदी
- मैग्नेट टेस्ट में असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती।
- आइस टेस्ट में असली चांदी पर बर्फ जल्दी पिघलती है।
- स्मेल टेस्ट में असली चांदी में किसी तरह की गंध नहीं होती।
- कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आए तो चांदी असली होती है।
Akhil Mahajan