सस्‍ता हुआ सोना, 8000 रुपये से गिरी चांदी , जानें क्‍या है सोने और चांदी का रेट

22 जनवरी को MCX पर सोने के दाम 490 रुपये गिरकर 1,52,372 रुपये पर आ गए। चांदी मार्च वायदा में भी 5000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

सस्‍ता हुआ सोना, 8000 रुपये से गिरी चांदी , जानें क्‍या है सोने और चांदी का रेट

➤ 22 जनवरी को MCX पर सोने के दाम में 490 रुपये की गिरावट
➤ चांदी मार्च वायदा में 5000 रुपये से ज्यादा की तेज गिरावट
➤ डॉलर की मजबूती और ट्रंप के नरम रुख से सोने पर दबाव



सोना-चांदी के भाव में आज 26 जनवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स (MCX) पर सोने का भाव 490 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत टूटकर 1,52,372 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय संकेतों और डॉलर की मजबूती का सीधा असर घरेलू बाजार पर दिखा है।

वहीं चांदी की कीमत में बाजार खुलते ही हल्की तेजी जरूर दिखी, लेकिन कुछ ही समय में इसमें तेज गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर चांदी का मार्च वायदा भाव 5000 रुपये से ज्यादा टूटकर 3,11,893 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नरम रुख माना जा रहा है। ग्रीनलैंड विवाद और यूरोपीय देशों पर टैरिफ को लेकर ट्रंप के सकारात्मक बयान से वैश्विक व्यापार युद्ध का डर कम हुआ है। इससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के बजाय शेयर बाजार की ओर रुख किया है।

इसके अलावा डॉलर की मजबूती भी सोने की कीमतों पर दबाव बना रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना डॉलर में खरीदा जाता है, ऐसे में डॉलर मजबूत होने पर सोना महंगा पड़ता है और मांग घटने लगती है। तनाव कम होने से सेफ हेवन डिमांड भी कमजोर हुई है, जिसका असर सीधे सोने-चांदी के भाव पर पड़ा है।