सोना–चांदी में गिरावट के बाद रिकवरी जारी: सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन उछाल: चांदी ₹11,700 चढ़ी, सोना भी हुआ महंगा
सर्राफा बाजार में आज भी तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमतों में ₹11,700 का उछाल आया, जबकि सोना भी करीब ₹4,700 महंगा हुआ। जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव।
➤ शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज
➤ सोना भी करीब ₹4,700 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ
➤ बीते कारोबारी सत्र की तेजी आज भी बरकरार
सर्राफा बाजार में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में फिर उछाल दर्ज किया गया। बुलियन मार्केट के अनुसार सुबह करीब 9:15 बजे चांदी की दरों में ₹11,700 प्रति किलो की मजबूती देखी गई, जबकि सोना करीब ₹4,700 प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया।
मंगलवार को आई तेजी के बाद आज भी बाजार में मजबूत रुख देखने को मिला। कारोबारी सत्र की शुरुआत में ही खरीदारी बढ़ने से कीमतों में उछाल दर्ज किया गया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों और घरेलू मांग के कारण सर्राफा बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
बीते दिन भी दिखी थी बड़ी तेजी
गौरतलब है कि लगातार कई कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया था।
सोना करीब ₹8,200 से अधिक महंगा होकर लगभग ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था, जबकि चांदी में करीब 14 प्रतिशत की तेजी देखी गई थी और इसके भाव ₹2.69 लाख प्रति किलो के आसपास पहुंच गए थे।
आगे क्या कह रहे हैं जानकार
विशेषज्ञों के मुताबिक सर्राफा बाजार में फिलहाल निवेशकों की नजर अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक आर्थिक संकेतों पर टिकी हुई है। आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
Akhil Mahajan