HPSC ने ट्रेजरी ऑफिसर समेत 7 परीक्षाएं की स्थगित , 19 से 25 जनवरी की HPSC परीक्षाओं पर लगा ब्रेक

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने ट्रेजरी ऑफिसर समेत 7 भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। 19 से 25 जनवरी के बीच होने वाली परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा नहीं हुई, जिससे हजारों अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं।

HPSC ने ट्रेजरी ऑफिसर समेत 7 परीक्षाएं की स्थगित , 19 से 25 जनवरी की HPSC परीक्षाओं पर लगा ब्रेक
  • हरियाणा में HPSC ने ट्रेजरी ऑफिसर समेत 7 मुख्य परीक्षाएं स्थगित कीं
  • 19 से 25 जनवरी के बीच होनी थीं परीक्षाएं, नई तारीखों की घोषणा नहीं
  • हजारों अभ्यर्थियों की तैयारी और शेड्यूल पर पड़ा असर


हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने जनवरी महीने में प्रस्तावित सात प्रमुख भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी ताजा नोटिस में इन परीक्षाओं को टालने की पुष्टि की गई है, लेकिन स्थगन का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। साथ ही, परीक्षाओं की नई तारीखों को लेकर भी कोई घोषणा नहीं की गई है।

पद का नाम पूर्व निर्धारित तिथि स्थिति
सिविल इंजीनियरिंग (लेक्चरर) 19 जनवरी 2026 स्थगित
कंप्यूटर इंजीनियरिंग (लेक्चरर) 19 जनवरी 2026 स्थगित
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (लेक्चरर) 20 जनवरी 2026 (सुबह) स्थगित
फोरमैन इंस्ट्रक्टर 20 जनवरी 2026 (शाम) स्थगित
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (लेक्चरर) 21 जनवरी 2026 स्थगित
फार्मेसी लेक्चरर 21 जनवरी 2026 स्थगित
ट्रेजरी अफसर एवं सहायक ट्रेजरी अफसर 25 जनवरी 2026 स्थगित

इन परीक्षाओं का आयोजन 19 से 25 जनवरी 2026 के बीच प्रस्तावित था। अचानक लिए गए इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को झटका लगा है, क्योंकि अधिकांश उम्मीदवार लंबे समय से परीक्षा की तैयारी में जुटे थे और यात्रा व अन्य व्यवस्थाएं भी कर चुके थे।

परीक्षा कैंसिल को लेकर HPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन।

स्थगित परीक्षाओं में सबसे अहम ट्रेजरी ऑफिसर (TO) और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर (ATO) की मुख्य परीक्षा शामिल है। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न लेक्चरर और इंस्ट्रक्टर पदों की परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं।

आयोग की ओर से जारी सूची के अनुसार सिविल, कंप्यूटर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लेक्चरर, फार्मेसी लेक्चरर और फोरमैन इंस्ट्रक्टर पदों की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित रहेंगी।

ट्रेजरी ऑफिसर भर्ती के तहत कुल 5 पदों के लिए 83 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाए गए हैं। वहीं असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के 30 पदों के लिए 843 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। परिणाम में यह भी सामने आया है कि ट्रेजरी ऑफिसर में 8 रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थी जनरल कट-ऑफ में शामिल हुए, जबकि ATO में ऐसे 164 अभ्यर्थी रहे।

अभ्यर्थियों का कहना है कि बिना कारण बताए परीक्षा स्थगित करना पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। अब सभी की नजरें HPSC पर टिकी हैं कि नई परीक्षा तिथियां कब घोषित की जाएंगी