हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले
हरियाणा सरकार ने 20 IPS और HPS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। गुरुग्राम, पंचकूला, हिसार, करनाल और रेवाड़ी समेत कई जिलों में बड़े प्रशासनिक बदलाव हुए हैं।
➤ हरियाणा में IPS-HPS अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
➤ गृह विभाग ने 20 अधिकारियों के तबादला आदेश किए जारी
➤ गुरुग्राम, पंचकूला, हिसार, करनाल और रेवाड़ी समेत कई जिलों में बदले गए अहम पद
हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 IPS और HPS अधिकारियों के तबादला एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए। गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे अहम बदलाव गुरुग्राम पुलिस कमिश्नरेट, भोंडसी, पंचकूला, हिसार, करनाल, रेवाड़ी और मधुबन में देखने को मिला है।
आदेशों के मुताबिक चारु बाली को एडीजीपी SV एवं ACB पंचकूला के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करते हुए ADCP भोंडसी पुलिस कॉम्प्लेक्स गुरुग्राम लगाया गया है। वहीं डॉ. मत्ता रवि किरण को करनाल रेंज से हटाकर ADGP, SV एवं ACB(H) की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा केके राव को हिसार रेंज से स्थानांतरित कर ADGP RTC भोंडसी लगाया गया है। वहीं विकास अरोड़ा को गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर ADGP Administration PHQ पंचकूला भेजा गया है।
सरकार ने सिबाश कबिराज को पंचकूला पुलिस कमिश्नर से गुरुग्राम का नया Commissioner of Police नियुक्त किया है। वहीं राकेश कुमार आर्य को IGP SCB पंचकूला से हटाकर IGP Crime Branch(H) लगाया गया है।
अशोक कुमार को IGP CID पंचकूला से IGP करनाल रेंज भेजा गया है। जबकि ओम प्रकाश को HAP मधुबन से हटाकर IGP साउथ रेंज रेवाड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार ने नाजनीन भसीन को रेवाड़ी से हटाकर दोहरी जिम्मेदारी देते हुए IGP HAP मधुबन और IGP RTC भोंडसी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वहीं कुलदीप सिंह को पंचकूला से IGP हिसार रेंज लगाया गया है।
आदेशों में हामिद अख्तर को DIG SCB हरियाणा से हटाकर DIG HAP मधुबन लगाया गया है। वहीं सुरिंदर पाल सिंह को DIG CID(H) की जिम्मेदारी मिली है।
सरकार ने राजेंद्र कुमार मेना को सोनीपत में अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए DIG HSNCB नियुक्त किया है। वहीं मनबीर सिंह को रोहतक में अतिरिक्त कार्यभार के साथ DIG HSNCB लगाया गया है।
इसी तरह सुनील कुमार को पंचकूला में DIG SCB(H) और साथ ही DIG HSNCB पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जबकि सुरिंदर सिंह भोरिया को PHQ पंचकूला से हटाकर SP STF पंचकूला और SP Commando Nuhal Karnal की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार ने अदिति सिंह को SP SV एवं ACB(H) गुरुग्राम नियुक्त किया है। वहीं सिद्धार्थ धांडा को SP टेलीकॉम पंचकूला से हटाकर SP State Crime Branch(H) लगाया गया है।
इसके अलावा पूनम को SP SCB(H) और पूजा डाबला को SP ERSS पंचकूला नियुक्त किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
Akhil Mahajan