हरियाणा पुलिस भर्ती में बड़ा फैसला, 5 गुना अतिरिक्त उम्मीदवारों को मौका जाने वजह
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में PMT के दौरान कम उपस्थिति के बाद HSSC ने 5 गुना अतिरिक्त उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। PMT 19 मई से शुरू होगा।
• हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 5 गुना अतिरिक्त उम्मीदवारों को मौका
• PMT में अभ्यर्थियों की कम उपस्थिति के बाद HSSC का बड़ा फैसला
• 19 मई से शुरू होगा फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुरुष कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर नया सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के अनुपस्थित रहने के बाद अब अतिरिक्त उम्मीदवारों को मौका देने का फैसला लिया है।
आयोग के अनुसार फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के दौरान काफी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हो रहे हैं। इसी को देखते हुए आयोग ने कुल पदों के मुकाबले अतिरिक्त 5 गुना उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत हरियाणा पुलिस विभाग में की जा रही है।
HSSC ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर भविष्य में उम्मीदवारों की संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है। आयोग का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को बिना किसी बाधा के पूरा करना है ताकि खाली पदों को जल्द भरा जा सके।
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार यह नई सूची दो पदों के लिए जारी की गई है। इनमें पहला पद पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और दूसरा पुरुष कांस्टेबल (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) का है। दोनों पद हरियाणा पुलिस विभाग के अंतर्गत आते हैं और इन्हें विज्ञापन संख्या 01/2026 की कैटेगरी नंबर 01 और 03 के तहत भरा जा रहा है।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) अब 19 मई 2026 से शुरू होगा। आयोग ने PMT का विस्तृत शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जिसे Annexure-A में शामिल किया गया है। उम्मीदवारों को तय तारीख और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब अतिरिक्त मौका मिलने से बड़ी राहत मिली है।
pooja