HSSC CET ग्रुप-डी आवेदन की अंतिम तिथि कल, जल्द पूरा करें फॉर्म
HSSC CET ग्रुप-डी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई है। अब तक 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 8.77 लाख ने आवेदन फाइनल सबमिट किया है।
- HSSC CET ग्रुप-डी आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई, रात 11:59 बजे तक भर सकते हैं फॉर्म
- अब तक 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन, 8.77 लाख ने फाइनल सबमिट किया
- आवेदन शुल्क 6 जुलाई तक और 7 से 9 जुलाई तक फॉर्म में सुधार का मिलेगा मौका
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई है। आयोग ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार ही CET ग्रुप-डी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि अब तक 11 लाख 21 हजार 889 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 8 लाख 77 हजार 784 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन फाइनल सबमिट भी कर दिया है।
उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि आवेदन फॉर्म स्वयं भरें और अंतिम सबमिशन से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
आयोग के अनुसार, CET ग्रुप-डी के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हुई थी। इच्छुक अभ्यर्थी 3 जुलाई रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे सुधारने के लिए 7 जुलाई से 9 जुलाई तक का समय दिया जाएगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही CET ग्रुप-डी परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।
pooja