IPS नवजोत सिमी का देसी लुक एक बार फिर पर छाया! कश्मीर में आइवरी सूट में उनका सादगी भरा अंदाज इंस्पायर कर रहा

IPS नवजोत सिमी का चार साल पुराना देसी लुक सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है। कश्मीर की वादियों में आइवरी सूट पहने उनका सादगी भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

IPS नवजोत सिमी का देसी लुक एक बार फिर पर छाया! कश्मीर में आइवरी सूट में उनका सादगी भरा अंदाज  इंस्पायर कर रहा

IPS नवजोत सिमी का देसी लुक सोशल मीडिया पर फिर वायरल
कश्मीर की वादियों में आइवरी सूट में दिखीं स्टाइल क्वीन
सादगी भरे अंदाज से लोगों को दे रहीं फैशन इंस्पिरेशन


आईपीएस अधिकारी नवजोत सिमी और आईएएस अधिकारी तुषार सिंगला की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में नवजोत सिमी को बिहार के अरवल जिले की पुलिस अधीक्षक बनाए जाने के बाद जहां उनकी तेज तर्रार कार्यशैली चर्चा में है, वहीं उनका स्टाइल और पर्सनल लाइफ भी लोगों का ध्यान खींच रही है।

Navjot Simi Look: आईपीएस नवजोत सिमी का देसी अंदाज फिर चर्चा में, कश्मीर में  सूट पहन लूटी महफिल

सोशल मीडिया पर इन दिनों नवजोत सिमी का चार साल पुराना देसी लुक फिर से वायरल हो रहा है। यह तस्वीर कश्मीर की खूबसूरत वादियों की है, जिसमें नवजोत आइवरी रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं। सिर पर दुपट्टा ओढ़े उनका यह अंदाज इतना आकर्षक है कि साथ खड़े पति तुषार सिंगला की नजरें भी उनसे हटती नहीं दिखतीं।

Navjot Simi Look: आईपीएस नवजोत सिमी का देसी अंदाज फिर चर्चा में, कश्मीर में सूट पहन लूटी महफिल

नवजोत सिमी को लोग अक्सर “स्टाइल क्वीन” कहते हैं। वह वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ-साथ देसी और सादगी भरे कपड़ों में भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं। उनका यह आइवरी सूट देखने में भले ही सिंपल है, लेकिन हल्के रंग और स्मूद फैब्रिक ने लुक को बेहद एलिगेंट बना दिया है।

Ips Navjot Simi In Royal Velvet Suit,वर्दी की जगह IPS साहिबा ने जब सूट में  दिखाया नूर, IAS पति देखते ही हुए निहाल, नवजोत लग रही हैं सुंदरता की मूरत -  ips

इस सूट पर की गई गोल्डन एम्ब्रॉयडरी लुक में रॉयल टच जोड़ती है। कुर्ते की राउंड नेकलाइन और लंबी स्लीव्स इसे और क्लासी बनाती हैं। आजकल जहां सूट के साथ प्लाजो या पैंट का चलन ज्यादा है, वहीं नवजोत ने मैचिंग सलवार पहनकर पारंपरिक अंदाज को प्राथमिकता दी। सलवार पर हल्का एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर पूरे लुक को संतुलित बनाता है।

आईपीएस नवजोत सिमी का लेटेस्ट फोटोज

दुपट्टा शीयर फैब्रिक का है, जिस पर लगी सुनहरी लेस सादगी में चार चांद लगाती है। जूलरी के तौर पर नवजोत ने व्हाइट पर्ल चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स चुने, जबकि पैरों में पहनी एम्ब्रॉयडरी वाली जूती ने पूरे लुक को शाही बना दिया।

आईपीएस नवजोत सिमी और आईएएस तुषार सिंगला की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। लोग न सिर्फ उनकी तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनके सलीकेदार और पारंपरिक स्टाइल से इंस्पिरेशन भी ले रहे हैं।