प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर, महिला का पीछा करने पर सिर में ईंट मारी,नंबर प्लेट पर लगाई मिट्टी

यमुनानगर में महिला का पीछा करने पर प्रॉपर्टी डीलर शिवकुमार की ईंट मारकर हत्या हुई। CCTV में आरोपी की हरकतें कैद हुईं, पुलिस ने महिला की संलिप्तता नकारी।

प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर, महिला का पीछा करने पर सिर में ईंट मारी,नंबर प्लेट पर लगाई मिट्टी

महिला का पीछा करने पर प्रॉपर्टी डीलर के सिर में ईंट मारकर हत्या

आरोपी ने नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाई, CCTV में पीछा करते और हमला करते दिखा

15 साल से महिला से दोस्ती थी, पुलिस बोली- हत्या में महिला की संलिप्तता नहीं मिली

इसके बाद आशीष ने शिवकुमार का पीछा किया और ईंट से सिर पर हमला कर दिया।

यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। 52 वर्षीय शिवकुमार की हत्या सिर में ईंट मारकर की गई थी। पुलिस के अनुसार, जिस महिला को लेकर आरोपी आशीष की शिवकुमार से रंजिश थी, उससे शिवकुमार की करीब 15 साल से दोस्ती थी।

यमुनानगर में महिला की स्कूटी का पीछा करता प्रॉपर्टी डीलर। इनसेट में शिवकुमार की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला करीब डेढ़ साल पहले आरोपी आशीष के संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। आरोप है कि आशीष चाहता था कि महिला शिवकुमार से पूरी तरह अलग हो जाए।

पिछले करीब डेढ़ माह से शिवकुमार और महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। महिला ने इसके बाद शिवकुमार से बातचीत बंद कर दी थी। हालांकि, शिवकुमार उससे दोबारा मिलकर विवाद खत्म करना चाहता था।

5 अगस्त को महिला से मिलने पहुंचा था शिवकुमार।

5 अगस्त को शिवकुमार संतपुरा गुरुद्वारा क्षेत्र में महिला से मिलने पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक, आशीष को भी शिवकुमार के वहां आने की जानकारी हो गई थी।

शिवकुमार के वहां पहुंचते ही महिला अपनी स्कूटी लेकर निकल गई। शिवकुमार उसके पीछे चल पड़ा। महिला ने स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी और आगे निकलने का प्रयास किया।

इस दौरान कुछ दूरी पर खड़ा आशीष पूरे घटनाक्रम को देख रहा था। महिला के आगे निकलने के बाद शिवकुमार वापस लौटने लगा। आरोप है कि इसी दौरान आशीष ने उसका पीछा किया।

नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर निकला पीछा करने।

महिला और शिव कुमार का पीछा करते हुए गली में बाइक लेकर पहुंचा आशीष।

मामले से जुड़े CCTV फुटेज में आरोपी आशीष बाइक से महिला और शिवकुमार के पीछे जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार, उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की

आरोपी आशीष ने बाइक खड़ी कर नाली के पास से एक ईंट और मिट्टी उठाई। ये मिट्टी बाइक की नंबर प्लेट पर लगा दी।

इसके बाद वह नाली के पास गया और वहां से एक ईंट तथा मिट्टी उठाई। आरोप है कि उसने मिट्टी बाइक की पिछली नंबर प्लेट पर लगा दी, ताकि नंबर आसानी से दिखाई न दे।

इसके बाद ईंट हाथ में लेकर वह शिवकुमार के पीछे चल पड़ा। शिवकुमार जैसे ही संतपुरा गुरुद्वारा रोड पर पहुंचा, आरोपी ने पीछे से उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया।

सिर में गंभीर चोट लगने के कारण शिवकुमार की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया।

48 सेकेंड के वीडियो में पूरी वारदात से पहले की गतिविधियां।

घटना से जुड़ा करीब 48 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिला और शिवकुमार के आगे निकल जाने के बाद आशीष अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी करता दिखाई देता है।

वीडियो में आरोपी सड़क की दूसरी तरफ जाता नजर आता है। वहां से वह ईंट और मिट्टी उठाता है। इसके बाद वह अपनी बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाता दिखाई देता है।

फिर ईंट हाथ में लेकर वह शिवकुमार के पीछे जाता है। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान उसने शिवकुमार के सिर पर ईंट से वार किया।

CCTV फुटेज अब पुलिस जांच में अहम साक्ष्य माना जा रहा है। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों और वारदात के घटनाक्रम को जोड़ने का प्रयास किया।

आरोपी डिलीवरी ब्वॉय, महिला टीचर।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आशीष फूड डिलीवरी एप में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। वहीं, महिला एक टीचर है।

पुलिस के अनुसार, शिवकुमार और महिला की पुरानी दोस्ती को लेकर आशीष उससे रंजिश रखता था। पुलिस फिलहाल इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी का मकसद केवल शिवकुमार को डराना और सबक सिखाना था या उसके मन में हत्या की कोई पूर्व योजना थी।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ऐसा सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर शिवकुमार की जान लेने के बजाय उसे सबक सिखाना चाहता था। हालांकि, सिर पर ईंट से किया गया वार जानलेवा साबित हुआ।

CIA-2 प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मामले में महिला की संलिप्तता सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

शिवकुमार की पत्नी लंबे समय से पैरालाइज्ड।

प्रॉपर्टी डीलर शिवकुमार भगवानगढ़ के रहने वाले थे। परिवार के अनुसार, उनकी पत्नी लंबे समय से पैरालाइज्ड हैं। उनके दो बेटे हैं।

बड़ा बेटा अक्षय MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद MD की तैयारी कर रहा है। छोटा बेटा सार्थक कैमिस्ट का काम करता है।

परिजनों के अनुसार, शिवकुमार घर से दवाई लेने के लिए निकले थे। इसके बाद रास्ते में उनकी हत्या कर दी गई।

शिवकुमार के बेटे सार्थक ने बताया कि वह महिला को नहीं जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी आशीष के बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं थी।

पुलिस अब CCTV फुटेज, आरोपी के बयान और घटनास्थल से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।