हरियाणा के IPS राकेश अग्रवाल बने NIA के DG
हिमाचल कैडर के 1994 बैच IPS राकेश अग्रवाल को NIA का नया DG नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी ने उनके नाम को मंजूरी दी है।
- हिमाचल कैडर के IPS राकेश अग्रवाल बने NIA के DG
- कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी से मिली मंजूरी
- मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले अधिकारी
हिमाचल प्रदेश कैडर के 1994 बैच के IPS अधिकारी राकेश अग्रवाल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनके नाम को केंद्रीय कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी ने मंजूरी दी है। इस संबंध में आदेश बुधवार देर शाम जारी कर दिए गए हैं। वह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं।
आदेश के अनुसार राकेश अग्रवाल 31 अगस्त 2028 तक या सेवानिवृत्ति तक इस पद पर बने रहेंगे। इससे पहले NIA के डीजी का पद खाली था। पूर्व डीजी सदानंद वसंत दाते के महाराष्ट्र कैडर में लौटने के बाद यह पद रिक्त हो गया था।
सदानंद वसंत दाते को इसी महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र पुलिस का DGP नियुक्त किया गया था। उनके कार्यमुक्त होने के बाद राकेश अग्रवाल NIA में स्पेशल DG रहते हुए DG का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। अब उन्हें एजेंसी का स्थायी प्रमुख बना दिया गया है।
राकेश अग्रवाल इससे पहले भी NIA में विशेष महानिदेशक के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। दो वर्षों के लिए उनके पद को अपग्रेड कर उन्हें स्पेशल DG बनाया गया था। वह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं और एक अनुशासित, तकनीकी रूप से दक्ष और रणनीतिक सोच रखने वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।
Akhil Mahajan