पालक नहीं, ये देसी फूड्स दूर करेंगे आयरन की कमी

आयरन की कमी दूर करने के लिए चौलाई, मसूर दाल, जामुन और तरबूज के बीज जैसे देसी फूड्स बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। जानिए इनके हेल्थ बेनिफिट्स।

पालक नहीं, ये देसी फूड्स दूर करेंगे आयरन की कमी

आयरन की कमी से कमजोरी और थकान बढ़ सकती है

पालक ही नहीं, कई देसी फूड्स आयरन के बेहतरीन स्रोत

चौलाई, मसूर दाल और तरबूज के बीज शरीर को दे सकते हैं भरपूर ऊर्जा

शरीर में आयरन की सही मात्रा होना बेहद जरूरी माना जाता है। यह खून में हीमोग्लोबिन बनाने के साथ शरीर को ऊर्जा देने में अहम भूमिका निभाता है। आयरन की कमी होने पर कमजोरी, थकान, चक्कर आना और एनीमिया जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आमतौर पर लोग पालक या मूंग दाल को आयरन का अच्छा स्रोत मानते हैं, लेकिन कई ऐसे देसी फूड्स भी हैं जिनमें इससे ज्यादा आयरन पाया जाता है।

iron rich foods vegetarian 6 Healthy Foods That Are Great Sources of Iron

पुदीना केवल स्वाद और खुशबू बढ़ाने तक सीमित नहीं है। इसमें आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद कर सकता है। नियमित सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और कमजोरी कम महसूस होती है।

iron rich foods vegetarian 6 Healthy Foods That Are Great Sources of Iron

चौलाई की पत्तियां भी आयरन का बड़ा स्रोत मानी जाती हैं। इसमें आयरन के अलावा कैल्शियम, फाइबर और कई जरूरी विटामिन्स मौजूद होते हैं। चौलाई शरीर को मजबूत बनाने के साथ हड्डियों और ब्लड हेल्थ के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।

iron rich foods vegetarian 6 Healthy Foods That Are Great Sources of Iron

गर्मियों में मिलने वाला जामुन भी आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने, पाचन सुधारने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार माना जाता है। जामुन शरीर को ताजगी देने के साथ इम्यूनिटी मजबूत करने में भी सहायक हो सकता है।

iron rich foods vegetarian 6 Healthy Foods That Are Great Sources of Iron

सामक चावल को भी आयरन और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह हल्का और आसानी से पचने वाला अनाज है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करते हैं। ग्लूटेन-फ्री होने की वजह से यह हेल्दी डाइट का हिस्सा बन चुका है।

iron rich foods vegetarian 6 Healthy Foods That Are Great Sources of Iron

मसूर दाल प्रोटीन और आयरन दोनों से भरपूर मानी जाती है। इसका नियमित सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने और थकान कम करने में मदद कर सकता है। यह शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ एनर्जी लेवल भी बेहतर बनाए रखती है।

iron rich foods vegetarian 6 Healthy Foods That Are Great Sources of Iron

इसके अलावा तरबूज के बीज भी पोषण का खजाना माने जाते हैं। इनमें आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और हेल्दी फैट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर को ऊर्जा देने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार आयरन से भरपूर चीजों के साथ विटामिन-C वाले फूड्स लेने से शरीर आयरन को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है। हालांकि किसी भी गंभीर समस्या या लगातार कमजोरी महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।