जैकी श्रॉफ ने फिल्म 'होते होते प्यार हो गया' के 27 साल पूरे होने पर खास पोस्ट शेयर किया,मनाया जश्न

जैकी श्रॉफ ने अपनी फिल्म 'होते होते प्यार हो गया' के 27 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम स्टोरी में खास वीडियो साझा कर फिल्म की यादें ताजा कीं।

जैकी श्रॉफ ने फिल्म 'होते होते प्यार हो गया' के 27 साल पूरे होने पर खास पोस्ट शेयर किया,मनाया जश्न
  • जैकी श्रॉफ ने फिल्म 'होते होते प्यार हो गया' के 27 साल पूरे होने पर खास पोस्ट शेयर किया
  • अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की यादगार तस्वीरों का वीडियो मोंटाज साझा किया
  • 2 जुलाई 1999 को रिलीज हुई यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की चर्चित फिल्म 'होते होते प्यार हो गया' की रिलीज को 27 साल पूरे हो गए हैं। 2 जुलाई 1999 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की सालगिरह पर अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म से जुड़ी यादें ताजा कीं।

इस खास मौके पर जैकी श्रॉफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की खूबसूरत तस्वीरों को मिलाकर एक वीडियो मोंटाज साझा किया। पोस्ट के साथ उन्होंने #27YearsOfHoteHotePyaarHoGaya लिखा। वीडियो में फिल्म का टाइटल सॉन्ग भी शामिल किया गया, जिसने फैंस को पुरानी यादों में लौटा दिया।

'होते होते प्यार हो गया' एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी, जिसमें दो अनजान लोगों की शादी होने के बाद धीरे-धीरे उनके बीच प्यार पनपने की कहानी दिखाई गई थी। फिल्म का निर्देशन फिरोज ईरानी ने किया था। फिल्म के गाने भी उस दौर में काफी लोकप्रिय हुए थे।

फिल्म में जैकी श्रॉफ, काजोल और आयशा जुल्का समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला और इसकी कहानी व संगीत को काफी पसंद किया गया।

69 वर्षीय जैकी श्रॉफ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'राम लखन', 'खलनायक', 'बॉर्डर' और 'देवदास' जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय किया। हाल ही में 29 मई को उनकी फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।