होटल के पति के साथ थी गर्लफ्रेंड, अचानक पत्‍नी पुलिस लेकर पहुंची और .......

झज्जर में एक महिला ने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में रंगेहाथ पकड़ लिया। रोहतक से पीछा करते हुए वह पुलिस लेकर होटल पहुंची, जिसके बाद दोनों को थाने ले जाया गया।

होटल के पति के साथ थी गर्लफ्रेंड, अचानक पत्‍नी पुलिस लेकर पहुंची और .......

➤ रोहतक से पीछा करते हुए पुलिस लेकर झज्जर पहुंची पत्नी
➤ होटल के कमरे में पति और गर्लफ्रेंड रंगेहाथ पकड़े गए
➤ महिला का आरोप, अफेयर के चलते एक परिवार पहले ही टूट चुका


हरियाणा के झज्जर में मंगलवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में रंगेहाथ पकड़ लिया। पत्नी रोहतक से पति और उसकी गर्लफ्रेंड का पीछा करती हुई पुलिस को साथ लेकर झज्जर के होटल तक पहुंच गई। होटल में घुसते ही महिला ने पुलिस के सामने ही जमकर हंगामा किया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, महिला को पहले से ही अपने पति के झज्जर आने की सूचना मिल गई थी। शक गहराने पर वह सीधे पुलिस के पास पहुंची और पूरा मामला बताया। इसके बाद पुलिस के साथ वह होटल पहुंची, जहां उसका पति एक महिला के साथ कमरे में मौजूद मिला। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने दोनों को अपने साथ थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।

पीड़िता महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति और दूसरी महिला एक ही स्कूल में शिक्षक हैं और पिछले करीब तीन साल से दोनों के बीच संबंध चल रहे हैं। महिला का कहना है कि पति की गर्लफ्रेंड पहले से शादीशुदा थी और उसी अफेयर के कारण उसके पति की मौत हो चुकी है। इस मामले में दोनों कुछ समय पहले जेल भी जा चुके हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

महिला का आरोप है कि इस रिश्ते की वजह से उसका खुद का घर भी बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। आए दिन झगड़े होते रहे और पारिवारिक तनाव लगातार बढ़ता चला गया। झज्जर के माछरौली क्षेत्र में पति की ड्यूटी बताई जा रही है, जबकि दूसरी महिला की तैनाती रोहतक के लाखन माजरा में थी, हालांकि फिलहाल वह सस्पेंड चल रही है।

होटल के बाहर महिला के हंगामे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पुलिस के सामने अपनी पीड़ा और गुस्सा जाहिर करती दिख रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।