कोरियन क्रिएटर ने दिखाई RCB के लिए दीवानगी, कोहली की जर्सी पर जताया प्यार

दक्षिण कोरियाई कंटेंट क्रिएटर मिशेल ने विराट कोहली की RCB जर्सी पाकर खुशी जताई। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

कोरियन क्रिएटर ने दिखाई RCB के लिए दीवानगी, कोहली की जर्सी पर जताया प्यार

कोरियन क्रिएटर को मिली विराट कोहली की जर्सी, खुशी का वीडियो वायरल
RCB जर्सी को किस कर जताया प्यार, बोली- मैं कोरियन फैन हूं
वीडियो पर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन, सोशल मीडिया पर चर्चा


Virat Kohli की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में फैली हुई है। इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब दक्षिण कोरिया की एक कंटेंट क्रिएटर को Royal Challengers Bangalore (RCB) की जर्सी मिली और उनकी खुशी देखने लायक थी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।दरअसल, कोरियन कंटेंट क्रिएटर मिशेल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह भारत से आए एक पार्सल को अनबॉक्स करती नजर आ रही हैं। जैसे ही उन्होंने पार्सल खोला, उसमें RCB की लाल जर्सी निकली, जिस पर नंबर 18 और विराट कोहली का नाम लिखा हुआ था। जर्सी देखते ही मिशेल ने उसे गले से लगाया, पहनकर खुशी जताई और यहां तक कि उसे किस भी किया।

अपने वीडियो में मिशेल ने कहा कि लोग अक्सर कहते हैं कि RCB के ग्लोबल फैंस नहीं हैं, लेकिन वह कोरिया से इस टीम को पूरा सपोर्ट करती हैं। उन्होंने यह भी साफ कहा कि वह खुद को एक “कोरियन RCB फैन” मानती हैं और टीम के प्रति उनका प्यार सच्चा है।

वीडियो के कैप्शन में मिशेल ने लिखा, “मैं एक कोरियन RCB फैन हूं। मुझे जर्सी भले ही देर से मिली हो, लेकिन टीम के लिए मेरा प्यार कभी देर से नहीं आया।” उनके इस इमोशनल और एक्साइटेड रिएक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए RCB के लिए अपने प्यार को जाहिर किया। एक यूजर ने लिखा, “RCB का फैन होकर मैं बहुत खुश हूं”, तो दूसरे ने कहा, “RCB सिर्फ एक टीम नहीं, हमारी भावनाएं हैं।” वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मिशेल को RCB का मैच देखने का टिकट दिलाया जाए।मिशेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर @sausabe नाम से जानी जाती हैं और उनके करीब 32.6 हजार फॉलोअर्स हैं। वह अपने अकाउंट पर लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं, लेकिन खास बात यह है कि उन्होंने RCB, विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई वीडियो भी बनाए हैं।

मिशेल पहले भारत की यात्रा भी कर चुकी हैं और यहां के कई ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर कर चुकी हैं। उनके इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट और RCB की फैन फॉलोइंग अब ग्लोबल हो चुकी है।