गंदे नालों की स्थिति पर विधायक मनमोहन भड़ाना ने देर रात किया मुआयना, कर्मचारियों को लगाई फटकार
समालखा में गंदे नालों की सफाई व्यवस्था पर विधायक मनमोहन भड़ाना ने देर रात मुआयना कर जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी और अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित करने की बात कही।
➤ विधायक मनमोहन भड़ाना ने समालखा में गंदे नालों की खराब सफाई व्यवस्था पर देर रात मुआयना कर अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई
➤ विधायक ने निजी सचिव विजय शेखर को नालों की सफाई की जिम्मेदारी सौंपी, तुरंत सफाई करवाने के निर्देश दिए
➤ मनमोहन भड़ाना ने कहा कि अच्छे काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित होंगे, लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
समालखा,अशोक शर्मा
गंदे नालों की सफाई न होने की शिकायत पर विधायक मनमोहन भड़ाना ने देर रात मौके का मुआयना कर,अधिकारियों की जमकर की खिंचाई की।भडाना ने कहा काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित,लापरवाही करने वालों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।प्रवीन पहलवान व पार्षद मनीष बेनीवाल ने भडाना को बताया खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के पास बेनीवाल एनक्लेव के पास गंदे नाले की सफाई व्यवस्था बिल्कुल चरमराई हुई है।
सीवरेज सिस्टम ठीक नहीं है,सड़कें टूटी और सफाई नहीं होने से बारिश में जीना मुहाल हो जाता है।नालों की सफाई नहीं होती।बारिश में इसका पानी घरों में घुस जाता है।इस पर भड़ाना ने देर रात मौके का मुआयना किया और सफाई व्यवस्था व्यवस्था का जायजा लिया।सफाई की खस्ता हालत को देखते हुए मनमोहन भड़ाना ने निजी सचिव विजय शेखर को यहां की सफाई करवाने की जिम्मेवारी लगाई। मौके पर उपस्थित कर्मचारी व अधिकारी को भडाना ने कहा कि जनता के काम करने में क्या आप लोगों को शर्म आती है।उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस गंदगी के माहौल में लोग यहां रह रहे हैं क्या आप भी ऐसे माहौल में रह सकते हो।उन्होंने कहा कि आप लोगों को जनता की सेवा करने के लिए सरकारी नौकरी मिली है।समालखा में जहां-जहां सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है,बिना देरी किए इस गंदे नाले की सफाई करवाएं।
भडाना ने कहा कि समालखा विधानसभा क्षेत्र में जो सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अच्छा काम करेगा उसे प्रोत्साहित किया जाएगा और जो लापरवाही करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।