20 हजार रुपए को लेकर झगड़ा, रस्सी से गलाघोंटकर दोस्त को उतारा मौ*त के घाट
सोनीपत में शराब के नशे में दो दोस्तों के बीच 20 हजार रुपए के विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। आरोपी राजेश ने रस्सी से दोस्त प्रदीप की हत्या कर शव फेंक दिया।
-
दोस्ती पर भारी पड़ा नशा, शराब के दौर में हुआ खूनी संघर्ष
-
20 हजार के लेन-देन पर झगड़ा, आरोपी राजेश ने रस्सी से गला दबाकर की हत्या
-
बरोदा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया
सोनीपत में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नशे ने दोस्ती की डोर ही तोड़ दी। शराब के नशे में धुत दो दोस्तों के बीच हुए झगड़े ने हत्या का रूप ले लिया। बरोदा थाना पुलिस ने मामला सुलझाते हुए आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी राजेश और मृतक प्रदीप आपस में दोस्त थे और उस रात दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। नशे की हालत में दोनों के बीच 20 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।
इसी बीच आरोपी राजेश ने गुस्से में आकर रस्सी से प्रदीप का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद खुद को बचाने के लिए आरोपी ने मृतक का शव अपनी ई-रिक्शा में डाला और कुछ दूरी ले जाकर फेंक दिया।
जब शव बरामद हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व पूछताछ के आधार पर आरोपी राजेश तक पहुंच गई। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में पूरा जुर्म कबूल कर लिया।
बरोदा थाना पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि हत्या में इस्तेमाल रस्सी, वारदात का सही समय और अन्य सबूतों की पुष्टि की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े कई अहम तथ्य रिमांड के दौरान स्पष्ट होंगे।
Author1